Uncategorizedखास खबर

यात्री बस पहिया धसा गढ्ढे में, बड़ा हादसा होने से टला

 

 

करगी रोड-कोटा नगर पंचायत के अन्तर्गत आने वाले वार्ड नम्बर 7 मे आज एक बड़ा हादसा होने से बचा। जहा यात्रियों से भरी बस के पहिए गढ्ढे में धस गए।नगर पंचायत मे इन दिनों  नल जल योजना का कार्य चल रहा है जिसमे ठेकेदार की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

 

मिली जानकारी के अनुसार ठेकेदार के द्वारा रोड किनारे गढ्ढा  खुदाई किया जा रहा है परंतु ठेकेदार  उसमें कंक्रीट के बजाय मिट्टी डालकर कार्य किया जा रहा है जिससे आज एक बस के पहिए गढ्ढे में धस गया और एक बड़ा हादसे का शिकार होते हुए बचे। बस में लगभग 100 लोग सवार थे। इस गंभीर हादसे से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है की अधिकारियों की मिलीभगत से ठेकेदार ने काम ने किस हद तक लापरवाही की है।

वार्ड के लोगों ने बताया की नगर पंचायत में शिकायत करने के बाद भी ठेकेदार अपने मनमाने ढंग  से काम कर रहा है।  जिससे यहां की आम जनता काफी परेशान है । मोहल्ले वासियों ने जल्द से जल्द ठेकेदार के ऊपर कार्यवाही की मांग की है