खास खबर

नशे में युवक ने कोटा जनपद पंचायत के अध्यक्ष के घर में घुसकर पत्नी से की गाली गलौच एवम बाइक को आग के हवाले।

कोटा थाने में दर्ज किया गया अपराध।

कोटा जनपद पंचायत अध्यक्ष मनोहर राज के ग्राम छतौना स्थित घर में देर रात घुसकर गांव के ही व्यक्ति के द्वारा जमकर हंगामा मचाया गया अध्यक्ष की पत्नी को गाली गलौज करते हुए जान से मान कर धमकी देते हुए घर के ही आंगन में खड़ी बाइक को युवक ने आग के हवाले कर दिया घटना के वक्त अध्यक्ष मनोहर राज ग्राम पुडु गए हुए थे और रात वहीं रुक गए उन्होंने घटना की जानकारी लेकर इसकी शिकायत थाने में की है मिली जानकारी के अनुसार अध्यक्ष मनोहर मनोहर राज ग्राम पुडू गए हुए थे और  रविवार रात 10:00 के 11:00 के बीच गांव के ही अजय भानू मनोहर राज की पत्नी से गाली गलौज करते हुए घर में खड़ी बाइक को आग के हवाले कर दिया । युवक वर्तमान जिला पंचायत सदस्य का लड़का मनिता बाई भानू का बताया जा रहा है।

घटना की जानकारी उन्होंने कोटा थाने में दर्ज कराई थाने में युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 435 452 506 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है ।