खास खबर

सेंट जेवियर्स स्कूल कोटा में बाल दिवस एवं सी डी सी कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

करगी रोड कोटा

सेंट जेवियर्स स्कूल कोटा  में बाल दिवस बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया ।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई । मुख्य अतिथि के रूप मे श्रीमती आशा दत्ता  प्राचार्या कन्या शाला कोटा, नोडल अधिकारी उपस्थित रही। विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधि आयोजित की गई ।
शिक्षकों द्वारा बच्चो के हर्षवर्धन के लिए मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया । पूर्व आयोजित सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया ।

विद्यालय में बाल विकास केन्द्र सी. डी. सी का शुभारंभ किया गया । अभिभावक श्री मुरली कृष्ण द्वारा अपने बच्चे का एडमिशन कराया गया तथा उनके द्वारा स्कूल की सराहना भी की गई । प्राचार्य श्री जितेंद्र दास जी द्वारा बच्चों की उत्कृष्ट शिक्षा देने और छात्रों के समग्र विकास के लिए सर्वश्रेष्ठ वातावरण प्रदान करने की बात कहीं गई । मंच का संचालन सपना सोनी  द्वारा किया गया ।कार्यक्रम के सफल बनाने में सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं का योगदान रहा । अंत में कुसुम सोनी  द्वारा बच्चों के लिए कविता प्रस्तुति और आभार व्यक्त किया गया ।
बाल दिवस के के उपलक्ष्य पर इंटर जेवियर्स नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता सेंट जेवियर व्यापार विहार में आयोजित किया गया जिसमें हमारे विद्यालय कोटा के छात्र-छात्राओं द्वारा जस गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया । बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर शाला को गौरवान्वित किया ।