कोटा विधान सभा चुनाव में जोगी कांग्रेस को लगा बढ़ा झटका।
विधायक रेणु जोगी के प्रतिनिधि एवम पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ने थामा कांग्रेस का हाथ।

करगी रोड कोटा विधान सभा चुनाव नजदीक आते आते कई उलट फेर दिख रहे है। इसी क्रम में आज कोटा विधान सभा में जनता कांग्रेस जे को करारा झटका लगा है । बिलासपुर में आज प्रियंका गांधी की सभा में अनेकों जनता कांग्रेस जे के कार्यकताओं ने प्रियंका जी के समक्ष भूपेश बघेल की उपस्थिति में कोटा के छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कांग्रेस का दामन थामा लिया ।

बिलासपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी के बिलासपुर प्रवास के दौरान नामांकन सभा में प्रियंका गांधी के समक्ष मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति कोटा क्षेत्र के प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव के अनुरोध पर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी के वरिष्ठ पदाधिकारी रेणु जोगी के विधायक प्रतिनिधि संजय जायसवाल, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ आदिवासी नेता विधिराम सिदार एवं देवकुमार थवाईत सहित 20 लोगों ने जनता कांग्रेस जोगी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। प्रियंका जी ने कांग्रेस का गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया। विधिराम सिदार एवं संजय जायसवाल ने कहा कि यह उनकी घर वापसी है, हमेशा कांग्रेस के साथ थे और रहेंगे।
उनकी विधिवत प्रवेश की घोषणा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा की गई, मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस को जानने और मानने वाले कांग्रेस में वापस आ रहे हैं।, संजय जायसवाल एवं विधिराम सिदार के कांग्रेस प्रवेश पर ब्लाक अध्यक्ष कोटा आदित्य दीक्षित, बेलगहना रामचंद्र पैकरा, रतनपुर रमेश सूर्या, जिला पंचायत अरूण सिंह चौहान, कोटा मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने प्रसन्नता व्यक्त की है और उनका स्वागत किया ।कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता अभय नारायण राय ने कहा कि जनता कांग्रेस जे के कार्यकार्यो के कांग्रेस पार्टी में प्रवेश से निश्चित ही कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी एवम कांग्रेस पार्टी भारी मतों से कोटा विधान सभा में जीत हासिल करेगी।