खास खबर

पति की बेवफाई व सास एवम नंनद की प्रताड़ना सहन ना कर पाई, नवब्याहता ने दी जान।

लोरमी के पास ग्राम डोंगरिया की घटना।

संजय सोंनी।
रतनपुर– लोरमी नगरपंचायत के पास स्थित ग्राम डोंगरिया में बीते दिनों एक नवब्याहता का शव संदिग्ध हालत में उसके बेडरूम के पंखे में लटका हुआ मिला था,प्रथम द्रष्टया यह मामला हत्या कर फांसी में लटकाने का लग रहा था किंतु पोस्टमार्टम के रिपोर्ट से पता चला कि मामला आत्महत्या का है,डॉ ने रिपोर्ट में स्थानीय पुलिस से कहा है कि ऐसा क्यों हुआ उसका त्वरित पता लगाएं,
उपरोक्त मामले में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नवब्याहता /मृतकाअंजली सोंनी का विवाह नौ माह पहले ही डोंगरिया निवासी अविनाश पिता त्रिभुवन सोंनी से हुआ था, जहाँ पर उसे प्रारम्भ से ही दहेज कम लाने, शादी में अब्यवस्था करने तथा घरेलू कार्य ठीक से नही करने की बात को लेकर उसकी सास विमला बाई व ननद आशा उर्फ नन्ही उसे ताना मारते हुए प्रताड़ित करती थी, जैसे जैसे समय बीतता गया वैसे वैसे अंजली के ससुरालियों की प्रताड़ना उस पर बढ़ती जा रही थी,जिसकी जानकारी अंजली ने अपने मायके वालों को समय समय पर दे रही थी किंतु मायके वाले नई नई शादी हुई है धीरे धीरे सब ठीक हो जाएगा कहकर उसे समझा देते थे,
**पति की बेवफाई बनी मौत की वजह**
नवब्याहता अंजली की अकस्मात मौत ने पूरे परिवार को हिला डाला,मायके वालों को अब तक यकीन नही है कि उसकी लाडली बेटी इस दुनिया मे नही है,सूत्रों की माने तो उसका पति अविनाश उसके सामने ही किसी अन्य लड़की से फोन पर बात करते रहता था,शायद उसकी मौत की रात/सुबह भी यही हुआ था जिसे लेकर दोनों में जमकर तकरार हुआ और अविनाश ने अंजली से हाथापाई कर सुबह 3,30बजे के आसपास बेडरूम से निकलकर छत में चला गया था,बेवफाई न सह पाने तथा तीसरी की वजह से मार खाने की ब्यथा बर्दाश्त न कर पाने के कारण उसने मौत को गले लगाना बेहतर समझा होगा,
अब देखना यह है कि सास ननद व पति की प्रताड़ना के चलते हुई अंजली की मौत पर कानून के रखवाले इनके गुनाह पर इन्हें किस तरह से जेल की हवा खिलाते है।
“उपरोक्त मामले में छानबीन प्रारम्भ हो चुकी है जांच पड़ताल की प्रक्रिया पूरी होते ही कार्यवाही की जाएगी।
जितेंद्र कुम्भकार(प्रशिक्षु डीएसपी)
थाना लोरमी