हजारों मनोकामना ज्योति कलश से जगमगाया मां महामाया देवी का राजसी दरबार।
21540 ज्योति कलश हुए प्रज्वलित।

खबर सजंय सोंनी
रतनपूर– बासन्ती चैत्र नवरात्र मंगलवार से प्रारम्भ हो गया, इस नवरात्र महामाया देवी के भक्तों ने सस्नेह बाईस हजार मनोकामना ज्योत्ति कलश प्रज्वलित कराए है।,घट स्थापना के साथ ही मां महामाया देवी का राजसी दरबार इक्कीस हजार पांच सौ चालीस मनोकामना ज्योत्ति कलश से जगमगा उठा।
उल्लेखनीय है कि प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी बासन्ती चैत्र नवरात्र पर नगर के विभिन्न देवी मंदिरों में हजारों की संख्या में मनोकामना ज्योत्ति कलश प्रज्वलित कराए गए है, ट्रस्टी सतीश शर्मा ने बताया कि मां महामाया देवी मंदिर में इस नवरात्र इक्कीस हजार पांच सौ चालीस हजार ज्योति कलश प्रज्वलित कराए गए है जिसमे तैल ज्योति 17300 घी 2500 तथा आजीवन ज्योति कलश घी के1740 ज्योति कलश शामिल है,
नवरात्र के पहले दिन मंगलवार को घट शुभ मुहूर्त में घट स्थापना मन्दिर के आचार्य पँडित कौशल प्रसाद तिवारी की देखरेख में किया गया ततपश्चात मन्दिर के ज्योत्ति कलश कक्षों में मनोकामना ज्योत्ति कलश प्रज्वलित की गई,ज्योति प्रज्वलन उपरांत देर शाम तक हजारों की संख्या में लोंगो ने मां महामाया देवी के दिव्य स्वरूप का दर्शन कर पूजन कर मनोकामना ज्योति कलश का दर्शन पूजन किया, वही मन्दिर ट्रस्ट द्वारा चैत्र नवरात्र में माँ महामाया देवी मंदिर परिसर को अत्यंत ही आकर्षण रूप से सजाया सँवारा गया है जो दर्शनीय है,वही एलईडी से भी दर्शनार्थी मातारानी का लाइव प्रसारण मन्दिर प्रांगण में देख रहे थे।
मंगला गौरी मन्दिर में 501 ज्योति कलश प्रज्वलित*
पोंडी मार्ग में प्रतिष्टित माता मंगला गौरी मन्दिर में इस नवरात्र पांच सौ एक मनोकामना ज्योति कलश भक्तों ने आस्थापूर्वक प्रज्वलित कराई है,मन्दिर प्रबन्धक श्रीमहंत रमेश शर्मा ने बताया कि इस नवरात्र पूर्वानुसार जसगीत ,भंडारा सहित समस्त धार्मिक आयोजन ब्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराए जा रहे है,
भैरव बाबा में ग्यारह सौ ज्योत जगमगया
तंत्र अधिष्ठाता श्री भैरव बाबा मंदिर में इस नवरात्र ग्यारह सौ ज्योत्ति कलश प्रज्वलित हुए है,मंगलवार को नवरात्र के प्रथम दिन घट स्थापना उपरांत विधि विधान से विद्वान पंडितों की अगुवाई में मनोकामना ज्योत्ति कलश प्रज्वलित कराए गए,मन्दिर प्रमुख पण्डित जागेश्वर अवस्थी ने बताया कि इस नवरात्र घी तथा तैल के कुल ग्यारह सौ एक ज्योत्ति क्लश प्रज्वलित हुए है,जो दर्शनीय है,
सिद्धि विनायक मन्दिर
शनिचरी बाजार के पास प्रतिष्टित सिद्धि विनायक मन्दिर में भक्तों ने अपनी आस्था जताते हुए एक सौ एक ज्योत्ति कलश प्रज्वलित कराए है,सिद्धि विनायक मन्दिर में विराजित भगवान गणेश जी की प्रतिमा अत्यंत ही विलक्षण है,महंत दिव्यकान्त दास ने बताया कि दर्शनार्थियों को ब्यवस्थित दर्शन पूजन कराने हेतु मन्दिर प्रबन्धन द्वारा ब्यवस्था की गई है ताकि सभी लोंगो को भगवान सिद्धि विनायक के दर्शन पूजन करने को मिल सके।
इसी तरह नगर के सभी प्रमुख देवी मंदिरों में नवरात्र पर्व पर सैकड़ों की संख्या में मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित कराए गए है।