खास खबर

मॉडिफाइड साइलेंसर वाले बाइक चालकों पर कोटा पुलिस ने की कार्यवाही।

हैवी साइलेंसर वाले बुलट चालकों पर मोटर विकल एक्ट के तहत की गई कार्यवाही ।

 

करगी रोड कोटा।कोटा पुलिस द्वारा बाइक में फर्राटे भर रहे एवम हैवी सैलेंसरों वाले बुलेट चालकों पर कार्यवाही की।

कोटा पुलिस टीम द्वारा कोटा क्षेत्र के चौक चौराहो में दिनांक के सुबह से ही ऐसे मोडिफाइड साइलेंसर लेकर सड़क में फर्राटेदार दौड़ने वाले चालक को खोज-खोज कर 04 बुलेट चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत‌् कार्यवाही कर बुलेट से मोडिफाइड साइलेंसर को निकलवा कर थाने में जमा करवाया गया। कोटा थाना प्रभारी टी एस नवरंग ने बताया की कोटा क्षेत्र में यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले एवं सड़क पर मोडिफाइड साइलेंसर लेकर फर्राटेदार चलाने वाले वाहनों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।