फिर गरमाई कोटा में राजनीति, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कोटा को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात।
वहीं कार्यक्रम में स्थानीय विधायक की उपेक्षा से नाराज कांग्रेसियों ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा।

करगी रोड कोटा। छत्तीसगढ शासन के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया । मौका था आज मंत्री जी के जन्मदिन का । इस अवसर पर मंच पर केक भी कटवाया गया। अपने उद्बोधन में उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि दामाद ससुराल में लेने आता है ,परंतु में आप लोगों को विकास की सौगात देने आया हूं और यदि खुश रहना है तो ससुराल वालों को खुश करना पड़ेगा।।और ससुराल कोटा में साफ सफाई की व्यवस्था सुधारने की जरूरत है।
उन्होंने आगे ये भी कहा कि सरकार में उन्हें मंत्री बने। 11 माह हुए है । और सभी तक लगभग 8 करोड़ के विकास कार्यों की स्वीकृति मिल चुकी है। इससे पहले अरुण साव ने महामाया मंदिर में मत्था टेका । कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को अनुज्ञा पत्र एवं मितानिनों को साड़ी का वितरण किया । वहीं पत्रकारों द्वारा आवास में हो रही धांधली के सवाल पर वो बचते नजर आए।

कांग्रेसियों ने जयस्तंभ चौक पर किया धरना प्रदर्शन।
कोटा नगर में एक तरफ नगर पंचायत प्रांगण में मंत्री अरुण साव करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण कर रहे थे वहीं कुछ ही दूरी पर कांग्रेसियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की क्योंकि इतने पड़े प्रशासनिक लोकार्पण के कार्यक्रम में स्थानीय विधायक को नहीं बुलाया गया। कांग्रेसियों ने कड़े शब्दों में निंदा की। सी एम ओ हटाव और मुर्दाबाद के नारे लगे।