विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपाइयों ने सौंपा कोटा एस डी एम को ज्ञापन।

करगी रोड कोटा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कोटा नगर एम आस पास विभिन्न समस्याओं से कोटा एस डी एम को अवगत कराया एवं जल्द से जल्द आम जनता हो रहे समस्याओं के निराकरण करने की मांग की। कोटा मंडल के कार्यकताओं ने एस डी एम को ज्ञापन भी सौंपा। तथा। एक माह की भीतर मांगो का निराकारण नही होने पर कलेक्टर कार्यालय बिलासपुर के घेराव की चेतावनी दी है ।

मांगो में मुख्य रूप से कोटा थाना से पास से रेलवे स्टेशन तक अधूरे पड़े रोड निर्माण, राम मंदिर चौक से पंडरा पथरा गांव तक रोड की जर्जर स्थिति, कोटा रतनपुर मार्ग पर काल्हामार के पास पुलिया निर्माण , बेलगहना से खोंगासरा तक रोड का मरम्मत एम कोटा वार्ड नंबर चार से दारू भट्टी हटाने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में मोहित जायसवाल भाजपा जिला महामंत्री , महराज सिंह नायक भाजपा मंडल अध्यक्ष कोटा ,प्रदीप कौशिक सांसद प्रतिनिधि , बाबा गोस्वामी ,राजू साहू , अमरु साहू एम भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।