नहीं पहुंची,केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अमेठी सांसद को सुनने घंटो करते रहे इंतजार।
मंच से प्रबल सहित भाजपा नेताओं ने सभा को किया संबोधित।

करगी रोड कोटा — कोटा विधानसभा प्रत्याशी प्रबलप्रताप सिंह जूदेव के पक्ष में प्रचार करने कमल निशान पर वोट डालने की अपील करने, मुख्य रूप से अमेठी की सांसद, महिला बालविकास कल्याण मंत्री स्मृती ईरानी का आगमन होना था, लेकिन केंद्रीय मंत्री सभा स्थल कोटा के डी के पी ग्राउंड नहीं पहुंच सकी । भाजपा संगठन द्वारा हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी समस्या आ जाने से ज्यादा लेट होने के कारण कोटा सभा स्थल ना पहुंच पाने का कारण बताया गया।
भारतीय जनता पार्टी के चुनावी महासभा में डीकेपी स्कूल मैदान कोटा में कई हजारों की संख्या में महिला,पुरुष,युवा कार्यकर्ता दोपहर 1 बजे से साम 5 बजे तक। अमेठी सांसद को सुनने इंतजार करते रहे ।
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के मंच का संचालन करते रहे। एवम जम कर कांग्रेस सरकार को कोसा। सभी नेताओं कोटा से भाजपा को
जिताने की अपील की ।सभा को पूर्व विधायक भाजपा नेता लोरमी भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने संबोधित किया,अपने चुनावी अनुभवों को साझा किया। पूर्व जिला अध्यक्ष राजा पांडे,अनुसूचित जनजाति के अध्यक्ष, जनता कांग्रेश जे से अभी हाल में ही भाजपा में शामिल हुए दबंग युवा नेता मनोज गुप्ता कोंचरा,महिला नेताओं सहित कई क्षेत्रीय एवम संगठन के नेताओं ने सभा को संबोधित किया।

सभा को भाजपा कोटा प्रत्याशी
प्रबलप्रताप सिंह जूदेव ने भी संबोधित किया।
कहा कि मेरे पिता बिलासपुर लोक सभा से चुनाव लड़े और आपका प्यार स्नेह वोट के रूप में मिला और आपने जिताया। पर यह आपका कर्ज है मेरे ऊपर अब भाजपा से मुझे प्रत्यासी बनाया गया है और आप मुझे अपना प्यार आशीर्वाद मताधिकार के रूप में कमल निशान पर बटन दबा कर विजय दिलाए मैं क्षेत्र की आपकी सेवा कर इस कर्ज को उतारूंगा। और आप सबके साथ कोटा में ही निवासरत रहूंगा। हर मुसीबत में मैं चट्टान की तरह अपनी जनता और सहयोगियों के साथ खड़ा रहूंगा।