खास खबर

कोटा ब्लाक के परसापनी में मलेरिया से एक युवक की मौत।

मौत के बाद जागा स्वस्थ विभाग ,गांव में कराया गया सर्वे एम जांच।

 

बिलासपुर। कोटा क्षेत्र के ग्राम पंचायत उमरिया के आश्रित ग्राम परसा पानी में शुक्रवार को मलेरिया के चार मरीज मिले थे जिसमें 18 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई है। शनिवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश शुक्ला मलेरिया विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारियों को लेकर के परसा पानी गांव पहुंचे। जहां सभी घरों का सर्वे कराया गया। 45 लोगों का रक्त पट्टिका से मलेरिया का जांच हुआ जिसमें एक का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। सीएमएचओ डॉ शुक्ला ने बताया कि मलेरिया पॉजिटिव को घर में ही रखकर दवाई दी गई है। गांव में कैंप भी लगाया गया है। गांव में कुल 18 घर हैं, जिसकी कुल आबादी 97 है। सभी घरों में सर्वे के साथ ही स्प्रे भी कराया गया है। हाल ही में जुलाई महीने में सभी घरों में दो-दो मच्छरदानी यों का भी वितरण किया गया था। मलेरिया के मामले सामने आने के बाद अब पूरे गांव में स्प्रे कराया गया है। लोगों को मलेरिया से बचाव के तरीके भी बताए गए हैं।

5 लोगों का सीएससी रतनपुर में चल रहा इलाज।

परसा पानी गांव के तीन और कूपा बांधा के दो मलेरिया पॉजिटिव मरीज को उपचार के लिए रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां मरीजों का उपचार डॉक्टर द्वारा किया जा रहा है। सभी मरीज ठीक हैं जल्द ही इन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया जाएगा। परसा पानी में डॉक्टरों की ड्यूटी लगा कर शिविर लगाई गई है।

मलेरिया के साथ डायरिया भी फैलने की आशंका।

अफसरों  ने गांव में सर्वे के दौरान लोगों को मलेरिया के साथ ही डायरिया से भी बचाव के लिए जागरूक किया। बासी भोजन ना करने की सलाह दी, पानी उबालकर पीने को कहा, क्लोरीन की दवा भाटी साथ ही गांव में शिविर लगाकर 77 लोगों की जांच भी की है। स्वस्थ विभाग को चाहिए कि बरसात का मौसम आने से पहले ही गांव गांव स्वस्थ शिविर लगाकर मलेरिया एम अन्य बीमारियों के विषय में लोगों को जागरूक करे । परंतु विडंबना ये है कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ स्वस्थ विभाग ऐसे मौत के बाद जागता है।