Uncategorized

राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस पर 550 छात्रों को पिलाई गई दवा।

स्वस्थ विधार्थी देश के उज्ज्वल भविष्य : अमित सिन्हा।

करगी रोड कोटा।  शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा में संस्था की प्राचार्य श्रीमती आशा दत्ता के नेतृत्व व मार्गदर्शन में आज  विकासखंड स्तरीय राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम मुख्य आयोजन हुआ।

इस अवसर पर कोटा एसडीएम श्री अमित सिन्हा,  तहसीलदार कोटा श्री प्रांजल मिश्रा, बीएमओ डॉ. निखिलेश का गुप्ता, श्रीमती श्वेता सिंह बीएमपी एवं कार्यक्रम का मंच संचालन व्याख्याता डॉ रामबाबू गुप्ता की उपस्थिति में आज कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं वंदना के साथ ससम्मान राज्य गीत से हुआ। तत्पश्चात स्वागत उद्बोधन में संस्था की प्राचार्य श्रीमती आशा दत्ता द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए छात्राओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि हमें सदैव साफ सफाई का ध्यान रखते हुए विशेष रुप से बरसात में सब्जियां, फल सभी को अच्छी तरह साफ धो करके ही उपयोग में लाना चाहिए, सदैव अपने हाथों को भोजन करने से पहले साबुन से अच्छी तरह हाथ धोना चाहिए। इस अवसर पर कोटा एसडीएम श्री अमित सिन्हा द्वारा छात्राओं को अपने लक्ष्य निर्धारित करने व स्कूल जीवन को भविष्य का आधार बताते हुए उन्होंने स्वस्थ विद्यार्थी ही देश के उज्जवल भविष्य हैं, कहते हुए उनके सफल उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी तथा सभी अतिथियों ने दवा सेवन हेतु छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए स्वयं एल्बेंडाजोल की गोली दवा खाई  तत्पश्चात सभी छात्राओं को अपने समक्ष एल्बेंडाजोल की गोली दवा के रूप में खिलाई गई ।
इस अवसर पर आज की राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम की आवश्यकता महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए संस्था के व्याख्याता डॉ. रामबाबू गुप्ता ने एल्बेंडाजोल की गोली हमें हमारे शारीरिक एवं मानसिक विकास हेतु आवश्यक बताया साथ ही बताया गया कि आज जो बच्चे अनुपस्थित हैं या छूट गए हैं उन्हें अगले सप्ताह 17 अगस्त को माप अप राउंड में दवा खिलाई जाएगी।
इस अवसर पर आज इस अवसर पर लगभग 550 छात्राओं को अल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई ।
सभी ने कार्यक्रम सफल कार्यक्रम आयोजन की सराहना की। आज के कार्यक्रम में संस्था की प्राचार्य श्रीमती आशा दत्ता, व्याख्याता गण श्री गोविंद सिंह केसर, श्री व्यास नारायण पालके, कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती अर्पणा,  डॉ.आर. बी. गुप्ता, श्री एस के साहू, श्रीमती निर्मला बंजारे, श्री मनोज श्रीवास, पद्मिनी सिंह, श्रीमती श्वेता स्वर्णकार, श्री पंकज गंधर्व , श्री रमउ सिंह, श्री सन्तराम साहू, श्रीमती शशि कश्यप, श्रीमती रामकुमारी यादव, श्री अजीत यादव, श्रीमती मोहनमती , श्रीमती आरती यादव सहित बड़ी संख्या में छात्राएं, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मितानिन, अभिभावक, पत्रकारगण, बीएड प्रशिक्षार्थीगण उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया ।
अंत में आभार प्रदर्शन व्याख्याता डॉ. आर. बी. गुप्ता द्वारा किया गया।