सेंट जेवियर्स स्कूल कोटा में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।
स्कूल के छात्र एवं छात्रों ने देश भक्ति गीतों पर दी रंगारंग प्रस्तुति।

करगी रोड कोटा ।सेंट जेवियर हाई स्कूल कोटा के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन उत्साह पूर्ण रूप से किया गया। साथ ही साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया जिसके अंतर्गत पोस्टर मेकिंग एवम रंगोली कंपटीशन कक्षा तीसरी से लेकर पांचवी तक तथा एकल नृत्य व संगीत प्रतियोगिता कक्षा छठवीं से लेकर 10वीं तक आयोजित किया गया। अभिभावकों ने भी नृत्य प्रतियोगिताओं में अपना विशिष्ट योगदान दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत में माननीय मुख्य अतिथियों, प्राचार्य महोदय एवं स्कूल प्रबंधक द्वारा भारत माता वह अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की फोटो पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय संजय कुमार पांडे जी (रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन ऑफ इंडियन एयर फोर्स, विशिष्ट सेवा मेडल द्वारा सम्मानित) तथा विशिष्ट अतिथि स्वरूप श्री देवेश अग्रवाल सर (एचआर हेड सेंट जेवियर्स चैन ऑफ स्कूल) उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया हुआ तथा वंदे मातरम के नारे लगाए गए
कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए जिसका आनंद उपस्थित सभी दर्शकों ने उठाया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आदित्य प्रसाद कटारे जी ने अपने भाषण में बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें यह स्मरण कराया की यह आजादी हमें कितने संघर्षों से मिली है तथा हमें इसके महत्व को समझना होगा। तत्पश्चात आदरणीय संजय कुमार पांडे जी ने विद्यार्थियों को देश की प्रगति में भागीदार होने के लिए प्रेरित किया तथा उन्हें आर्मी जॉइन करने के लिए प्रेरित किया जिसके लिए उन्होंने हर तरह की सहायता करने का आश्वासन प्रदान किया। तत्पश्चात श्री देवेश अग्रवाल जी ने बच्चों से बात करते हुए आजादी के अर्थ को समझाया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह श्रीफल व शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
तत्पश्चात विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साथ ही साथ अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों को विभिन्न पदों पर नियुक्त कर सम्मानित किया गया हेड बॉय के रूप में चुने गए कक्षा दसवीं के छात्र आर्यन अनंत द्वारा भाषण प्रस्तुत किया गया। अभिभावकों द्वारा कार्यक्रम को सराहा गया तथा आगे भी इसी तरह के कार्यक्रमों को आयोजित करने की बात कही।
मंच का संचालन सुश्री साक्षी दापुरकर एवं सुश्री सपना सोनी द्वारा किया गया तथा प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।