शासकीय छात्रावास की छात्राओं ने कहा अधीक्षिका धुलवाती है हमसे अपने कपड़े।
सौ सीटर शासकीय छात्राओं ने अधीक्षिका के ऊपर लगाए कई गंभीर आरोप।

करगी रोड कोटा।कोटा सौ सीटर छात्रावास की छात्राओं ने हास्टल की अव्यवस्था एवम अधीक्षिका की प्रताड़ना से अधीक्षिका के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छात्राओं ने इसकी शिकायत कोटा अनुविभागीय अधिकारी एवम कोटा विकासखंड शिक्षा अधिकारी से की है ।
छात्राओं ने अधीक्षिका डा शीला शर्मा के ऊपर आरोप लगाया की अधीक्षिका अपने कपड़े छात्राओं से धुलवाती है तथा छात्राओं ने हास्टल में दिए जा रहे गुणवत्ता विहीन खाने की शिकायत की। छात्राओं ने अधीक्षिका के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए है । उन्होंने बतलाया की अक्सर अधीक्षिका के पति हास्टल में कई दिनों तक रुकते है । समर कैंप अटेंड ना करने वाले छात्राओं से रूपय लेने की बात छात्राओं ने की। छात्राओं ने यह भी बतलाया की हास्टल में साफ सफाई भी नही होती है ।जिससे चारो ओर गंदगी पसरी रहती है।
मामले को संज्ञान में लेते हुए नायाब तहसीलदार रोशनी कंवर एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी विजय टोंडे हास्टल पहुंचकर मामले की जांच कर रहे है।
सरकार छात्राओं की सुविधा के लिए हास्टल बनवाती है और अधीक्षिका की नियुक्ति छात्राओं को सुविधाओ का संचालन करने की जाती है । परंतु जब हास्टल की अधीक्षिका ही ऐसा कृत्य करने लग जाए, तब छात्राओं के भविष्य का क्या होगा । बहरहाल देखना यह होगा कि ऐसे गैर जिम्रेदार अधीक्षिका पर शासन क्या करवाही करता है।