खास खबर

छत्तीसगढ अग्रहरी वैश्य समाज ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए समाज को प्रतिनिधित्व देने की मांग।

 

करगी रोड कोटा।आगामी विधानसभा की तारीख जैसे जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे सभी हर समाज अपने समाज को विधानसभा टिकट की मांग कर रहे है। ऐसे में अब अग्रहरी वैश्य समाज से भी टिकट की मांग उठने लगी है। समाज की मांग है की हमारे छत्तीसगढ से संतोष गुप्ता जो की वर्तमान में समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष है उन्हे कोटा विधानसभा से टिकट दिया जाए ।विदित हो की संतोष गुप्ता पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके है, और कांग्रेस के समर्पित सिपाही रहे है समाज और कोटा की जनता के बीच इनकी अच्छी पैठ है।

छत्तीसगढ़ अग्रहरी वैश्य समाज से संतोष गुप्ता राष्ट्रीय स्तर पर समाज का प्रतिनिधित्व कर रहे है ।
समाज के प्रवक्ता फूलचंद अग्रहरी ने बताया की दोनो राष्ट्रीय पार्टियां से भाजपा एवं कांग्रेस किसी ने समाज को आज तक टिकट नहीं किया है अतः हमारी मांग है की राष्ट्रीय स्तर की पार्टियां समाज को टिकट दे , एवम कोटा विधानसभा कांग्रेस से संतोष गुप्ता को टिकट देकर समाज को सम्मानित करे। बताते चले की संतोष गुप्ता को धर्मपत्नी वर्तमान में कांग्रेस से पार्षद है,जो की पार्टी के नगर पंचायत चुनाव की उम्मीदवार रही है एवम उनके पुत्र को वर्तमान में एन एस यू आई का प्रदेश सचिव घिषित किया गया है।