खास खबर

तीन दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मानने संपन्न हुई बैठक।

कोटा विधानसभा के हर क्षेत्र में होगा भव्य आयोजन।

खबर संजय सोंनी।
रतनपुर– आने वाले श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को धूमधाम से मनाने का निर्णय सर्वयादव समाज के लोंगो ने लिया है,जिसके मद्देनजर प्रथम बैठक आज बेलगहना क्षेत्र में स्थित भगवान श्री कृष्ण के मन्दिर प्रांगण में सम्पन्न हुई।


उल्लेखनीय है कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी को धूमधाम से मनाने हेतु इस वर्ष यदुवंशियों द्वारा जोरदार तैयारी की जा रही है,इसी तारतम्य में आज बेलगहना क्षेत्र में सर्व यादव समाज की बैठक आहूत कर निर्णय लिया गया है कि इस वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन पूरे कोटा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में धूमधाम से सामाजिक स्तर पर मनाया जाएगा,यादव समाज के प्रमुख कन्हैया यादव ने बताया कि यह उत्सव तीन दिनों तक चलेगा , पांच सितंबर से लेकर सात सितंबर तक होने वाले इस धार्मिक उत्सव में हर गांव के यादव समाज के लोग अपनी महती भूमिका निभाएंगे, वही श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के अंतिम दिन पूरे यादव समाज के लोग एकजुटता का परिचय देते हुए बिलासपुर में होने वाली महारैली में शामिल होंगे,
श्री कृष्ण धाम परिसर में सम्पन्न हुई बैठक में यादव समाज के कन्हैया यादव,राय सिंह यादव,तिरिथ यादव,सलीक राम यादव,सन्तोष यादव,राजा यादव,नीरज यादव,बलदाऊ प्रसाद यादव,संजय यादव,हरि यादव सहित समाज के अनेक जन शामिल रहे।