शिशु मंदिर के बच्चों ने चंद्रयान की लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखा।
तालियां बजाकर बांटी खुशियां।

खबर संजय सोंनी
रतनपुर–सरस्वती शिशु मंदिर के सभाकक्ष में चंद्रयान तीन के साप्ट लैंडिंग के अद्वितीय एवं अविस्मरणीय पल को. भैया बहनों,आम नागरिकों एवं अभिभावकों को दिखाने के लिए विशेष व्यवस्था किया गया था विद्यालय के व्यवस्थापक डॉ सुनील जायसवाल के मार्गदर्शन में. ड्रीम व्हीवर ट्यूशन क्लास के डायरेक्टर हरिहर साहू के सहयोग से प्राचार्य मुकेश श्रीवास्तव ने विद्यालय में प्रोजेक्टर लगाकर इस खास को पल सभी के लिए के खास बना दिया। विद्यालय के सभाकक्ष में पांच बजे से ही बच्चों का आना शुरू हो गया था कोई भी इस पल को चुकना नहीं चाह रहे थे। इसरो ने जैसे ही साप्ट लैंडिंग की प्रक्रिया प्रारंभ की सभी की धड़कनें तेज हो गई थी एक एक घटनाओं को टकटकी लगा कर सभी निहारते रहे तो कुछ ने इस पल को मोबाइल में भी कैद किया प्रत्येक चरण की सफलता पर बच्चे भारत माता की जय. वंदे मातरम. जैसे नारे लगाकर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ इसरो के वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाते रहें.।जैसे ही चंद्रयान ने सफलतापूर्वक चांद की मिट्टी को छुआ पूरा सदन जश्न के माहौल में तब्दील हो गया. तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा माहौल. गूंज उठा सभी एक दूसरे को बधाई देने के साथ-साथ खुद के भारतीय होने पर गौरव की अनुभूति कर रहे थे. सभी.पूरा वातावरण जोश जुनून और देशभक्ति के जज्बे से भरा हुआ महसूस हो रहा था. इस विशेष मौके पर. संस्कार भारती बिलासपुर जिला के कार्यकारी अध्यक्ष शुकदेव कश्यप. साहित्य विधा के प्रमुख डॉ राजेंद्र कुमार वर्मा. विद्यालय के सह व्यवस्थापक सुरेश सोनी. वरिष्ठ साहित्यकार श्री रामेश्वर शांडिल्य. पालक समिति के अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह बैंस,तृप्ति बघेल, श्रीमती वर्षा श्रीवास्तव, आकांक्षा कहरा, नंदनी जगत, माधुरी बैसवाड़े, विकास यादव सही बड़ी संख्या में भैया बहन उपस्थित थे। एक दूसरे का मूंह मीठा कराते हुए विज्ञान प्रमुख कु.कीर्ति कहरा ने सभी का आभार माना।