खास खबर
सेंट जेवियर्स स्कूल कोटा में चंद्रयान 3 की सफलता का मनाया गया जश्न।
केक काटकर मनाई गई खुशियां।

करगी रोड कोटा। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल कोटा में चंद्रयान-3 की सफलता की खुशियां मनाई गई ।इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्या श्रीमती मधुमालनी जॉन जी द्वारा सभी अध्यापकगण एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में केक काटा गया।

इस विशेष सभा का आयोजन करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या जी ने बच्चों को भारतीय इतिहास में हुए इस सबसे बड़े योगदान का महत्व बताया। मुख्य शाला प्रबंधक श्रीमान जी.एस.पटनायक जी के आशीर्वाद स्वरुप बच्चों में केक का वितरण गए किया गया तथा सभी को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दी गई।