बिलासपुर से कोटा आ रही बस में 161 नग साड़ी लावारिस हालत में जब्त।
साड़ी की कीमत लगभग 1 लाख 85,हजार रुपए ।

कोटा पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग दौरान बिलासपुर से कोटा आ रही बस से 161 नग साडी लावारिस हालात को किया गया जप्त। अगामी विधान सभा चुनाव को मददेनजर रखते हुये सीमावर्ती थाना क्षेत्र में चेक पोस्ट के माध्यम से बाहर राज्य से आने वाली वाहनो तथा जिला से बाहर जाने वाली वाहनो पर चेकिंग कार्यवाही चलाया जा रहा हैं । थाना प्रभारी कोटा निरीक्षक तोप सिंह नवरंग के द्वारा कोटा टीम के साथ कोटा बिलासपुर मार्ग पर चेक पोस्ट लगाकर सघन चेकिग किया जा रहा हैं आज के वाहन चेकिंग दौरान पुष्पराज बस जो बिलासपुर से कोटा आ रही थी बस में सवारी बठै हुये थे कि चेकिग दौरान बस के उपर केबिन में सफेद बोरी के झाल में साडी रखा हुआ मिला उक्त साडी के संबंध में बस ड्रायवर तथा कंडेक्टर से पूछताछ पर कोई जानकारी नही होना बताये किसी व्यक्ति द्वारा बिलासपुर में उक्त साडी के झाल को बस के केबिन में रखवाना बताये उक्त व्यक्ति को जानने पहचानने से इंकार किये बस में सवार व्यक्तियो से पूछताछ पर उक्त साडी के संबंध में जानकारी नही होना बताये उक्त साडी को गिनती करने पर 161 नग साडी हैं पंचनामा तैयार किया गया हैं। चूंकि अगामी विधान सभा चुनाव संपन्न होना हैं लावारिस हालात में मिलने से धारा 102 जाफौ के तहत जप्त किया गया हैं ।