कोटा से अटल एवम तखतपुर से संतोष कौशिक हो सकते है कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार।
कांग्रेस की प्रत्याशियों की लिस्ट 9 अक्तूबर तक जारी होने की संभावना।

करगी रोड कोटा।जैसे जैसे छत्तीसगढ विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते जा रही है वैसे वैसे अटकलों का बाजार गर्म होता नजर आ रहा है। कोटा से भाजपा एवम कांग्रेस दोनों पार्टियों ने अपने पत्ते नहीं खोले है। सूत्रों की माने तो कोटा विधानसभा से कांग्रेस अटल श्रीवास्तव के नाम पर मुहर लगा सकती है। तथा प्रत्याशियों की लिस्ट 9 अक्तूबर तक जारी कर सकती है।अटल श्रीवास्तव वर्तमान छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष है। तथा मुख्यमंत्री के करीबी माने जाते रहे है।

वहीं भाजपा से भी प्रबल प्रताप जुदेव को कोटा विधानसभा से अपना चेहरा बना सकती है। वही जानता कांग्रेस जे भी चुनाव में पीछे नहीं है । रेणु जोगी वर्तमान में कोटा से सिटिंग एम एल ए है। लगातार क्षेत्र में दौरा कर रही।विधानसभा के सभी क्षेत्रों उनके कार्यकर्ता मौजूद है।

कांग्रेस एवम भाजपा दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय को विधानसभा प्रत्याशी बनाने की मांग जोर शोर से की थी ,परंतु सूत्रों से खबर खंगाल का रही है उससे यही लग रहा है की किसी पैसासूत प्रत्याशी उतारने की संभावना है। वही पड़ोसी विधानसभा की बात करे तो सिटिंग एम एल ए रश्मि सिंह का कांग्रेस से टिकट कट सकता है तथा संतोष कौशिक तखतपुर से कांग्रेस से प्रत्याशी हो सकते है।