खास खबर

लबरा बाबड़ा के सरकार नहीं चाहिए छत्तीसगढ़ में: मीनाक्षी लेखी।

भाजपा के परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए हजारों कार्यकर्ता।

खबर संजय सोंनी।
रतनपुर…..छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी का परिवर्तन यात्रा आज बिलासपुर जिले के धर्म नगरी रतनपुर पहुंची ,महामाया मन्दिर प्रांगड़ में केंद्रीय मंत्री सहित तमाम दिग्गज नेताओं का आतिशी स्वागत भाजपाइयों द्वारा किया गया।


विदित हो की भाजपा का परिवर्तन यात्रा आज रतनपुर पहुंची जहां बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार पर जमकर निशान साधा और केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं की जमकर तारीफ़ की छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी का प्रदेश भर में परिवर्तन यात्रा चल रहा है बीजेपी के राष्ट्रीय केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी परिवर्तन यात्रा में शामिल होने कोटा विधानसभा क्षेत्र के रतनपुर पहुंची जहां उन्होंने कांग्रेस की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ पूरा भ्रष्टाचार में लिप्त है और ऐसी सरकार को बदलने के लिए ही परिवर्तन यात्रा निकाली गई है अब यहां लबरा बबड़ा की सरकार नही चाहिए.राहुल गांधी के बयान पर नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूँ वाले बयान पर पलटवार करते हुए..कहा नफरत वह करते हैं जो धर्मांतरण करते हैं अगर नफरत नहीं करते तो किसी को क्यों परिवर्तन करते और वह नफरत दिखाई देती है जब किसी के धर्म का, किसी की संस्कृति का, किसी के व्यक्तित्व का आदर नहीं करते और लगातार जिस प्रकार प्रदेश में धर्मांतरण हो रहा है वह यही बताता है की कितनी नफरत फैलाई जा रही है उन लोगों से जो मोहब्बत की बात करते हैं. नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल,, ने कहा की विशाल जनसभा के साथ 30 तारीख को प्रदेश के न्यायाधानी बिलासपुर में परिवर्तन यात्रा के समापन होगी जिसमें यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे, यह परिवर्तन यात्रा भूपेश सरकार को बेनकाब करने और लोगों में जन चेतना लाने के लिए निकाली गई है,रतनपुर में आयोजित परिवर्तन यात्रा में प्रदेश के दिग्गज नेताओं सहित नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे,कन्हैया यादव,लबकुश कश्यप,दुर्गा कश्यप,तिरिथ यादव,रोहिणी बैशवाड़े,सन्तोष त्तिवारी, डॉ सुनील जायसवाल,जीवन मिश्रा, संजय साहू,अजय महावर,पवन पाठक,सहित बड़ी संख्या में कोटा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।