भगवान चंद्रमौलेश्वर मंदिर की हुई स्थापना,हर हर महादेव से गुंजायमान रहा पोड़ी आश्रम।
हजारों श्रद्धालु जूटे निकाली गई कलश यात्रा।

खबर संजय सोनी
रतनपुर–श्री मंगला गौरी धाम श्री शंकराचार्य आश्रम पोड़ी रतनपुर में छत्तीसगढ़ के प्रथम श्री चंद्र मौलिशवर महादेव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठानिक यज्ञ के साथ हुआ।
गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर अनन्त श्री विभूषित जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाभाग के अमोघ कृपा से छत्तीसगढ़ राज्य में चंद्रमौलिशवर महादेव मंदिर की स्थापना 28 अगस्त दिन सोमवार प्रदोष तिथि को हुई। श्री मंगलागौरी मन्दिर धाम के महंत एवं शंकराचार्य आश्रम के व्यवस्थापक दैवज्ञ पंडित रमेश शर्मा ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम में पहले दिवस ग्राम पोड़ी में भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु महिलाएं व कन्याएं शामिल हुई,फिर मन्दिर परिसर में यज्ञ वेदी मंडल का पूजन किया गया। दूसरे दिवस भगवान के श्री विग्रहों का अन्नादिवास, फलादिवास, पुष्पादिवास, जलादिवास आदि कर्म किए गए।

श्री चंद्रमौलिशवर महादेव मन्दिर में शिव पंचायतन की भी स्थापना की गई है। इसमें भगवान शिव के दो फिट ऊँची विग्रह ,भगवान गणेश, माता पार्वती ,स्वामी कार्तिकेय,
श्री भैरवनाथ और हनुमान जी की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा की गई है। रतनपुर क्षेत्र में शिव पंचायतन मन्दिर की स्थापना हुई है । मन्दिर के प्राण प्रतिष्ठा के आचार्य भागवताचार्य पंडित कृष्ण कुमार दुबे रतनपुर एवं यजमान जांजगीर के बहन श्रीमती शिखा नारूला ,डॉ प्रदीप नारूला रहे।सम्पन्न कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं एवं मन्दिर समिति से जुड़े लोगों ने शामिल होकर पुण्य लाभ लिया, इस अवसर पर विशाल भण्डारे का आयोजन हुआ जिसमें दिन भर लोगों की भोजन प्रसादी की व्यवस्था रखी गई थी।

मन्दिर समिति को सीनियर आई एस अधिकारी सोनमणि बोरा, कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी, विनीत सिंह ,डॉ हर्षा शर्मा सी एम डी कालेज, योगेश पांडेय, सुशील तिवारी, श्री मति पूर्णिमा तिवारी ,अरुण पांडेय, संदीप पांडेय, राजकुमार सिंह,नीरज जायसवाल, सुभाष अग्रवाल, कालीचरण तिवारी, विजय अग्रवाल, विक्की अग्रवाल, प्रगेश तिवारी, श्रीमती गीता श्रीवास्तव, रंजीता देवांगन, जया नरेंद्र शर्मा ,अनिल शर्मा राजेश शर्मा (नूतन)पूर्णेन्दु तिवारी, मुकेश जोशी, गणेश नामदेव, धनश्याम रात्रे ,संजय सोनी पत्रकार, प्रशांत भट्टाचार्य पत्रकार, अर्जुन तिवारी ,राजकुमार गोयल सनत पांडेय, राम प्रसाद दुबे विकास दुबे, बलराम मिश्रा ,सोनू महाराज सहित अनेक श्रद्धालुओं ने प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग कर पुण्य लाभ कमाया।