
खबर संजय सोंनी ।
रतनपुर– शासन के प्राप्त निर्देश के तहत आज नगरपालिका क्षेत्र में स्वच्छता कार्य कर रहे स्वच्छता कमांडो व स्वच्छता दीदियों का सम्मान कर उन्हें पालिकाध्यक्ष द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

गौरतलब है कि 15सितंबर से लेकर 1अक्टूबर तक शासन द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा था, इसी तारतम्य में आज गांधी जयंती के अवसर पर स्वछता ही सेवा का अनुकरण करने वाले नगरपालिका क्षेत्र में कार्यरत स्वच्छता कमांडो व स्वच्छता दीदियों को तिलक लगाकर उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर तालियों के बीच उनका सम्मान किया गया,इस गरिमामय अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे ने कहा कि स्वच्छ भारत से ही स्वस्थ भारत का निर्माण हो सकता है,उन्होंने सभी स्वच्छता कर्मियों को हाथ जोड़कर उनका आभार प्रकट करते हुए कहा कि अगर आप लोग नही होते तो हमारा यह स्वर्ग जैसा शहर कभी स्वच्छ नही रहता ,वही नगरपालिका उपाध्यक्ष कन्हैया यादव ने सभी स्वच्छता कर्मियों को सेवा ही सम्मान के तहत मिष्ठान्न वितरण कर उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंशा की,
पत्रकारों व पार्षदों का भी हुआ सम्मान।
गांधी जयंती के अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष व सीएमओ द्वारा नगरपालिका के पार्षदों तथा पत्रकारों को पुष्प प्लांट व प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया गया।
इस गरिमापूर्ण अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी एच डी रात्रे,इंजीनियर गणेश शंकर नामदेव,विजय बिसेन,पार्षद नीतू सिंह क्षत्रिय,सरस्वती कुम्हार,प्रमांशु त्तिवारी, एल्डरमेन पूर्णिमा वैष्णव,रविन्द्र दुबे, अजित सिंह,अनिल पाठक,जितेंद्र कश्यप,सहित समस्त स्वच्छता कर्मियों की उपस्थिति थी।