खास खबर

कोटा प्रेस क्लब के तत्वाधान में निः शुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन आज।

आंखों एवम पेट की समस्या की होगी जांच।

करगीरोड कोटा – कोटा प्रेस क्लब के द्वारा बुधवार तेरह तारीख को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है । कोटा प्रेस क्लब के अध्यक्ष सूरज गुप्ता ने बताया कि कोटा के अग्रहरी भवन में तेरह तारीख को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बिलासपुर के संकल्प नेत्रालय के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डा संदिप तिवारी अपनी टीम के साथ अपनी सेवाएं देंगे । इसके साथ ही बिलासपुर बालाजी हास्पीटल के उदर रोग स्पेशलिस्ट डा प्रवीण गोयनका और संकल्प नेत्रालय की ही डा अदिति पाण्डेय भी रहेंगी । इसलिए अधिक से अधिक संख्या में आकर इस कैम्प का लाभ उठावें ।