
खबर संजय सोनी।
रतनपुर– नगरपालिका क्षेत्र के शनिचरी बाजार में कई वर्षों से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा रावण दहन का कार्यक्रम कराया जाता रहा है जहाँ पर वर्तमान में कथित भूमि स्वामी कब्जा कर उसे चारो तरफ से घेरा जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि नगरपालिका क्षेत्र के शनिचरी बाजार के पास स्थित मवेशी बाजार मैदान में क्षेत्र के रहवासियों द्वारा विगत कई वर्षो से रावण दहन उत्सव का कार्यक्रम कराया जाता रहा है,किंतु इस वर्ष रावण दहन उत्सव का कार्यक्रम कहा पर मनाया जाएगा इस पर संसय की स्थिति बन गई है,क्योकि उक्त कार्यक्रम स्थल की भूमि को एक ब्यक्ति विशेष द्वारा स्वयं की भूमि बताकर उक्त भूमि को चारों तरफ से घेरकर बाउंड्री बनाया जा रहा है,उपरोक्त सम्बन्ध में नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे ने बताया कि वह शासकीय भूमि है जिसे जबरन अधिग्रहण किया जा रहा है चूंकि मामला फिलहाल कोर्ट में लंबित है,रावण दहन कार्यक्रम वही पर ही होगा,वही मुख्य नगरपालिका अधिकारी एच डी रात्रे ने कहा कि जो जबरन उस भूमि को अधिग्रहित कर रहा है उसे निकाय की ओर से नोटिश भेजकर जवाब मांगा गया है,नगर के परम्परानुसार रावण दहन का कार्यक्रम पूर्व की भांति ही किया जाएगा, उपरोक्त मामले में सूत्रों का कहना है कि भूमि स्वामी की लगानी भूमि उक्त भूमि के पीछे वाले हिस्से में है चूंकि यह रावण दहन वाली जगह मुख्य रोड से लगी हुई और बेशकीमती जमीन है,जिसे हथियाने के उद्देश्य से इस बेशकीमती जगह को चारों ओर से बॉउंड्री धेरकर कब्जा किया जा रहा है,
बरहहाल नगर में इस मामले की चर्चा जोरों पर है कि आखिर किसके शह पर उक्त बेशकीमती जमीन जिस पर नगरपालिका का आधिपत्य था वह किसी ब्यक्ति विशेष के नाम पर हो गई।