खास खबर

विकास कार्य ना होने से नगर पालिका घेराव कर जम कर किया प्रदर्शन।

अध्यक्ष भाजपा का प्रदर्शन भी भाजपाइयों ने किया।

खबर संजय सोनी।

रतनपुर –नगरपालिका वार्ड 2 के पार्षद नीतू सिंह के नेतृत्व में वार्ड वासियों ने नगर पालिका का घेराव कर जमकर नारेबाजी करते हुए वार्ड की उपेक्षा करने का आरोप लगाकर हल्ला बोल प्रदर्शन किया, दिया,तथा ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट में डालने हेतु शिकायत पत्र सीएमओ को सौंपा।


उल्लेखनीय है कि नगरपालिका के कुल पन्द्रह वार्डों में से नौ वार्डो में भाजपा के पार्षद है,उसके बाद भी भाजपा पार्षद के वार्डो का काम उपेक्षित हो रहा है,वार्ड क्रमांक दो की पार्षद नीतू निरजंन सिंह क्षत्रिय ने बताया कि उसके वार्ड में बनने वाला सी सी रोड तथा नाली जिसका टेंडर होकर वर्क ऑर्डर हुए लगभग चार माह हो गए है फिर भी ठेकेदार की लापरवाही तथा निकाय अधिकारी की निष्क्रियता के कारण अब तक प्रारम्भ नही हो सका है,उन्होंने बताया कि ठेकेदार इस कार्य को ना करने के मन से आये दिन बहानेबाजी कर रहा है जिसके विरोध में आज हम सब हल्ला बोलकर अपना विरोध प्रकट कर रहे है।
सी एम ओ कक्ष के बाहर बैठकर किया प्रदर्शन।
भाजपा पार्षद नीतू सिंह के नेतृत्व में पचासों की संख्या में नगरपालिका कार्यालय पहुंचकर हल्ला बोल विरोध प्रदर्शन किया गया वही वार्ड के विकास में हो रहे अवरोध को लेकर सब महिलाओं ने अध्यक्ष,सीएमओ तथा उपाध्यक्ष के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर सीएमओ कक्ष के सामने बैठ गई,तथा सम्बंधित ठेकेदार को ब्लेक लिस्ट करने मांग करते हुए वार्ड के कार्यों को पूरा करवाने की मांग की,
अध्यक्ष भाजपा का प्रदर्शन भी भाजपा का।
आये विधानसभा चुनाव के समय में भाजपा पार्षद का अपने ही पार्टी के नगरपालिका अध्यक्ष होने के बाद भी इस तरह का विरोध प्रदर्शन करना भाजपा के वर्तमान हालात को नगर में प्रदर्शित करता है,यही आलम रहा तो चुनाव में क्या अंजाम होगा इसका सहज ही पता चल रहा है,
“वार्ड मे कार्य नही होने की बात को लेकर वार्ड पार्षद आई थी ,बचे कार्यों को शीघ्र कराया जाएगा,
एच डी रात्रे,(सी ,एम ओ )
नगरपालिका रतनपुर