जुदेव पहुंचे महामाया धाम हुआ आतिशी स्वागत।
माता का आशीर्वाद लेकर चुनावी बिगुल का किया शंखनाद।

रतनपुर– विधानसभा चुनाव की घोषडा उपरांत प्रथम बार रतनपुर पहुंचे प्रबल प्रताप सिंह जूदेव का भाजपा संगठन द्वारा शानदार स्वागत किया गया,तदोपरांत वे मां महामाया देवी मंदिर जाकर स्नेहपूर्वक शीश नवाकर आशीर्वाद लिया,इस दौरान मन्दिर परिसर में जय जूदेव जयजय जूदेव के नारे गूंजते रहे।
उल्लेखनीय है कि कोटा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बनने के उपरांत पहली बार महामाया नगरी पहुंचे श्री जूदेव का भव्य स्वागत महामाया मन्दिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया,स्वागत से पूर्व श्री जूदेव मातारानी का सस्नेह दर्शन कर ज्योति कलश का पूजन कर आशीर्वाद लिया,मन्दिर परिसर में उपस्थित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने सामने स्व,दिलीप सिंह जूदेव के यशस्वी पुत्र प्रबल प्रताप जूदेव को देखकर गर्मजोशी के साथ जयजय श्रीराम तथा जय जूदेव के नारों का उद्घोष करते हुए उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया,वही उपस्थित नगर की मातृ शक्तियों ने कमल फूल भेंटकर उनका अभिनन्दन किया, ततपश्चात वेद मन्दिर प्रांगड़ में ही पूरे कोटा विधानसभा क्षेत्र से आये भाजपा कार्यकताओं से एक एककर स्नेहपूर्वक मिलते रहे,फिर वे मन्दिर ट्रस्ट कार्यालय पहुंचकर मौजूद वरिष्ठ ट्रस्टी मनराखन जायसवाल व मनोहर चन्देल से मिलकर उनका कुशल क्षेम पूछते हुए उनका आशीर्वाद लिया,ततपश्चात वे सिद्धि विनायक मन्दिर तथा तन्त्र अधिष्ठाता श्री भैरव बाबा मंदिर जाकर पूजा मस शामिल होकर पुण्य लाभ लिया।
इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दुर्गा कश्यप,लबकुश कश्यप,डॉ सुनील जायसवाल,घनश्याम रात्रे,कन्हैया यादव,तिरिथ यादव,रोहणी बैशवाड़े,सन्तोष त्तिवारी,सुरेश सोनी,,वेंकट अग्रवाल, पवन पाठक ,अजय महावर,रविन्द्र दुबे,द्वारिका मंडलोई,भानु कश्यप,आतिश ठाकुर सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।