खास खबर

प्रबल से प्रभावित होकर सैकड़ों कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन।

करगी रोड कोटा।छत्तीसगढ़ विधान सभा रण का बिगुल फूंका जा चुका है ।जैसे जैसे विधान सभा चुनाव की तारीख नजदीक आते जा रही है वैसे वैसे कोटा विधानसभा का चुनावी पारा गर्म होता नजर आ रहा है । इस हाई प्रोफाइल सीट पर आजादी के बाद से 2018 के विधानसभा चुनाव तक कांग्रेस का कब्जा रहा है । 2018 में यह सीट जनता कांग्रेस जे के हाथ में चली गई थी ।परंतु इस विधान सभा चुनाव की कुछ और ही नजर आ रही है । कोटा सीट से भाजपा ने फायर ब्रांड नेता रहे स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव को टिकट दिया है । जूदेव के भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद से युवाओं में जोश भर दिया है । और जूदेव से प्रभावित होकर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया । रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बाइक रैली निकाली गई ।जिसमे सैकड़ों युवाओं ने कोटा के चंडी चौक होते एवम  नाका चौक होते पार्टी कार्यालय पड़ाव पारा में समाप्त हुई।

 

सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसियों के भाजपा प्रवेश से विधानसभा चुनाव में भाजपा का काफी मजबूती मिल सकती है । सैकड़ों कार्यकर्ताओं को भाजपा में प्रवेश कराकर श्य एवम मात के चुनावी खेल में बाजी मार ली है । एवम कांग्रेस से एक कदम आगे निकल चुकी है।बहरहाल अभी चुनाव को लगभग 20 दिनों का वक्त बाकी है ।

देखना यह होगा की ऊंट किस करवट बैठता है और कोटा विधानसभा की जनता किसके सर ताज पहनाएगी।