देर रात तक चलता रहा झांकियां के निकलने का सिलसिला
कोटा नगर के सुप्रसिद्ध दशहरा उत्सव को देखने उमड़ी लोगों की भीड़।

करगी रोड कोटा।कोटा नगर में दशहरा उत्सव उत्सव धूमधाम से मनाया गया । जिसे देखने आस पास के गांव व शहर के लोग कोटा पहुंचते है। कोटा नगर का दशहरा आस पास के क्षेत्रों में काफी प्रसिद्ध है। प्रसिद्धि का कारण कोटा में निकाले जाने वाली झांकियां एवम खिलौनों , एवम लगने वाली दुकानों से बाजार गुलजार रहता है।नगर दशहरा उत्सव समिति द्वारा रावण दहन एवम झांकियां को एवम दुर्गा उत्सव समितियां को इनाम का वितरण किया जाता है।

कोटा नगर का दशहरा उत्सव अपने आप में अनोखा है यहां रावण और कुंभकरण दोनों को पहले नगर भ्रमण कराया जाता है फिर उसे दहन किया जाता है जिसे देखने आसपास के गांव के लोग पहुंचते हैं।
इस वर्ष रावण एवम कुंभकरण को नगर भ्रमण कराया गया उसका दहन किया गया ।देर रात तक निकलने वाली झांकियां ने सबका मंत्र मोह लिया। जिसमें असलम खत्री द्वारा बनाई शिवजी की झांकी ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।

वही द्वितीय पुरस्कार राम आर्ट द्वारा बनाई गई भागीरथी अवतरण “को दिया गया। बाकी अन्य झांकियां को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

नगर में जगह-जगह भंडारे का भी आयोजन रखा गया था इसमें लोगों ने भंडार प्रसाद भी ग्रहण किया। मां अष्टभुजी दुर्गा उत्सव समिति डाक बंगला द्वारा दशहरा के दिन लकी ड्रा कूपन का विवरण किया गया जिसमें प्रथम पुरस्कार बाइक का इनाम दिया गया लकी ड्रा कूपन में लोगों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दशहरा में पुलिस प्रशासन की भी मुस्तैदी देखी।रात भर पुलिस पुलिस प्रशासन गस्त करता दिखा।
जब विधानसभा के दोनों प्रत्याशी आए आमने-सामने।

विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ चुकी है विधानसभा के सभी प्रत्याशी कोटा नगर में प्रसाद नगर दशहरा उत्सव मैं चुनाव प्रचार करते दिखे हर प्रत्याशी भीड़ को भुनाने में लग रहा। भंडारा वितरण कार्यक्रम में चुनाव प्रचार करते हुए कांग्रेस एवं भाजपा के प्रत्याशी अटल एवं जूदेव आमने-सामने आ गए। दोनों ने गर्मजोशी से एक दूसरे को दशहरा की शुभकामनाएं दी।