कोटा विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जावेद खान ने भरा नामांकन।
कोटा नगर पंचायत क्षेत्र में कांग्रेस भाजपा का बिगाड़ सकते है समीकरण।

करगी रोड कोटा। कोटा विधानसभा चुनाव अब दिलचस्प होता नजर आ रहा है । जहां कांग्रेस से अटल श्रीवास्तव, भाजपा से प्रबल प्रताप , एवम छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस से रेणु जोगी मैदान में है ।वहीं अब निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जावेद खान ने ताल ठोक दी है। जिससे कोटा विधान सभा का चुनाव चतुस्कोणीय हो सकता है। आपको बताते चले की करगी रोड कोटा में रेल रोको आंदोलन में अहम भूमिका थी। और जावेद खान करगी रोड ट्रेन सटापेज के लिए लगातार आंदोलनरत एवम मुखर रहे है।खासकर कोटा नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर लगातार प्रशासन को अवगत कराते रहे है।जावेद खान पत्रकारिता के क्षेत्र से जनता के मुद्दो को हमेशा उठाते रहे है।जिससे कोटा के युवा वर्ग में उनकी काफी पैठ है। जावेद खान ने बताया की कोटा विधानसभा में यह चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़ा जाएगा ।
बहरहाल सभी प्रत्याशी जीत का दम भर रहे है देखना यह होगा कोटा विधानसभा की जनता किसे जीत का सेहरा पहनाती है।