Uncategorized

चुनाव की तारीख नजदीक आते ही प्रत्याशियों ने तेज किया चुनाव प्रचार प्रसार।

रोड शो , नुक्कड़ सभाओं एवम जनसभा कर मतदाताओं से मांग रहे वोट।

 

करगी रोड कोटा। कोटा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 25 में दावेदारों ने प्रचार प्रसार तेज कर दिया है। प्रत्याशी लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे है । और अपने पक्ष में माहौल बनाने की कवायद शुरू हो गई है। चुनाव में लगभग हफ्ते भर से कम समय बचा है । और प्रत्याशियों ने भी अपना पूरा दम खम लगा रखा है । कोटा में भाजपा जहां अपना खाता खोलने जोर आजमाइश कर रही है । वहीं कांग्रेस अपनी अपनी खोई हुई कांग्रेस की परंपरागत सीट को फिर से अपने पाले में करने लगी है । वहीं जनता कांग्रेस जे भी जोर शोर से अपनी सीट को बचाने की जगद में है।
शुक्रवार को भाजपा से कोटा नगर में विधान सभा प्रत्याशी प्रबल प्रताप जूदेव ने भारी भीड़ के साथ रोड शो कर जनता का आशीर्वाद मांगा ।रोड शो नाका चौक से रेलवे स्टेशन मेन रोड में निकाला गया ।बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने लोगों से बी जे पी को जीत दिलाने अपील की।

तो वहीं जनता कांग्रेस जे की प्रत्याशी रेणु जोगी ने और जे सी सी जे सुप्रीमो ने रतनपुर में सभा को सम्बोधित किया । और जनता से उन्हें जीतने अपील की। रेणु जोगी की सभा में उमड़ती भीड़ में विरोधियों को सोचने में मजबूर कर दिया है।

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव की बात करें तो वो प्रचार प्रसार में काफी आगे निकल गए है । लगातार वो सुदूर ग्रामीण अंचलों में दौरा कर रहे है एवम सभा कर उन्हे विजय दिलाने की जनता से अपील कर रहे है ।अटल श्रीवास्तव ने बताया की कोटा की जनता का उन्हे भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है और कहा कि कोटा की जनता उन्हें विधान सभा चुनाव में यदि जीत दिलाती है तो वो कोटा विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

पिछले दिनों हुई कोटा में सी एम भूपेश बघेल ने भी अटल श्रीवास्तव को अपना करीबी बताया था । और कोटा के विकास में फंड की कोई कमी नहीं आने की बात की थी।

बहरहाल जीत का दम हर प्रत्याशी भर रहा है । पर चुनाव में बचे हुए समय की चुनावी रणनीति तय करेगी जीत का सेहरा किसके सर सजेगा । परंतु तहलका 24 के अनुसार कोटा विधान सभा में त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है।