वेलकम डिस्टलरी की शराब में मिला कचड़ा एवम कीड़ा
मदिरा प्रेमियों के जान से खिलवाड़ कर रहा वेलकम डिस्टलरी।

करगी रोड कोटा।कोटा स्थित वेलकम डिस्टलरी द्वारा प्रदाय की गई शराब में कचरा एवम कीड़ा पाया गया जिस पर विधिवत कार्यवाही की है । हमेशा सुर्खियों बना रहने वाला वेलकम डिस्टलरी अक्सर खराब मदिरा लोगों को परोसता रहा है । एवम मदिरा प्रेमियों के जान से खिलवाड़ कर रहा है।

यह पहला मामला नहीं जब मेसर्स वेलकम डिस्टलरी की शराब में कीड़ा मिला हो इससे पहले भी कुछ वर्ष पूर्व भी कीड़ा मिलने की शिकायत मिली थी जिसे स्थानीय मीडिया ने मामले को जोर शोर से उठाया था। ताजा मामला जांजगीर चांपा में प्रदाय की गई शराब का है । जहां प्रदाय की गई प्लेन पाव में कीड़ा कचरा एवम घोंघा के शैवाल मिला है । जिस पर वेलकम डिस्टलरी के ऊपर विधिवत कार्यवाही की गई है। बैच नं 141 ,. 145, 156 के अंर्तगत कीड़ा एवम कचरा पाया गया । जिला जांजगीर चांपा की कुल बैच नं 141 की 11 देशी मदिरा दुकानों में बैच नं 145 की 16 मदिरा दुकानों में 156 की 14 मदिरा दुकानों से कुल 5970 पेटी एवम 33 नग मदिरा को जप्त किया गया । कचरा एवम कचड़ा पाए जाने की लापरवाही मानते हुए 50-50 हजार शस्ती अधिरोपित की गई। मदिरा को तत्काल प्रभाव से नष्ट करने आदेशित किया गया एवम मेसर्स वेलकम डिस्टलरी को 2 करोड़ 29 लाख 27 हजार 440 रुपए स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन को दिए जाने आदेशित किया।