बैंको में पार्किंग व्यवस्था नहीं,कभी भी हो सकता है गंभीर हादसा।
मुख्य चौक बना पार्किंग,रोज होती है सड़के जाम।

स्पेशल रिपोर्ट संजय सोंनी।
रतनपुर– बिना पार्किंग ब्यवस्था के नगर के बीचों बीच चौराहे पर चल रहे बैंकों के वजह से प्रतिदिन मुख्य मार्गों पर गाड़ियों का रेला लगा रहता है,जिसके चलते आये दिन दुर्घटना का खौफ आमजनों में बना रहता है,
उल्लेखनीय है कि नगर के विभिन्न चौक चौराहों में बिना पार्किंग ब्यवस्था के राष्ट्रीयकृत बैंक खुले हुए है,बैंक के सामने किसी भी प्रकार के पार्किंग नही होने के कारण बैंकों के हितग्राही अपने वाहनों को बीच सड़क में खड़े करने को बाध्य हो जाते है, बैंक प्रबंधन ब्यवसाय बढाने के उद्देश्य से शहर के बीचों बीच अपना बैंक तो खोल लिए है किंतु इससे आमजनों को जो असुविधा हो रही है उसके लिए आंख बंद कर वो तमाशा देखते किसी अप्रिय घटना के इंतजार में बैठी हुई है,नगर के ह्रदय स्थल महामाया चौक में स्थित सेवा सहकारी केंद्रीय बैंक में आये दिन यह नजारा देखने को मिलता है जब बीच चौक में हजारों की संख्या में किसान और हितग्राही पैसा निकालने आते है और उनकी लाईने व उनके मोटर साइकिल बीच सड़क पर खड़ी रहती है ,और आवागमन अवरुद्ध हो जाता है,वही हाल वही पर खुली स्टेट बैंक का है ,जहाँ पर दस बजते ही बीच सड़को पर वाहनों की कतारें लगनी शुरू हो जाती है और बैंक प्रबधन गूंगा बहरा बनकर तमाशा देखते रहते है।
छह बैंक है पार्किंग सुविधा महज एक बैंक में।
यूँ तो नगरपालिका क्षेत्र में छह राष्ट्रीयकृत बैंक है जिनमे पांच बैंकों में पार्किंग सुविधा अनुपलब्ध है वही ग्रामीण बैंक में पार्किंग सुविधा के लिए काफी जगह है जहां बैंक हितग्राही अपना वाहन पार्किंग सुब्यवस्थित ढंग से करते है,वही पंजाब नेशनल बैंक,स्टेट बैंक,आई डी एफ सी बैंक,एच डी एफ सी बैंक तथा सेवा सहकारी केंद्रीय बैंक में पार्किंग बीच सड़क पर हॉट रही है ,जिसके कारण रोज सुबह शाम घण्टो ट्रैफिक ब्यवस्था जाम रहती है,
सड़को का हो रहा चौड़ीकरण ,सड़के बनेगी बैंकों के दरवाजे तक।
नगर के भीतर के सड़को का चौड़ीकरण भी प्रारम्भ हो चुका है ,नई सड़क चौड़ीकरण होकर बैंक के दरवाजे तक पहुंच रहा है , आज की स्थिति में तो बैंकों में पार्किंग नही है सड़क चौड़ीकरण के बाद इन बैंकों का हालात क्या होगा ,सोचनीय है।
दुर्घटना की आशंका हरदम बनी रहती है।
रतनपुर अमरकंटक मुख्य मार्ग के प्रमुख चौक में स्थित इन बैंकों में पार्किंग सुविधा नही होने के कारण यहाँ से गुजरने वाले बड़े बड़े ट्रेलरों सहित अन्य वाहनों से आमजनों की जिंदगी को खतरा बना हुआ है,कभी भी किसी समय इन बैंकों के लापरवाह ब्यवस्था के चलते बड़ी दुर्घटना घट सकती है, प्रशासन को चाहिए कि तत्काल इन बैंकों के लापरवाह प्रबंधनों को नोटिश भेजकर कार्यवाही कर,उन्हें अपनी ब्यवस्था सुधारने कड़ी हिदायत दे।
सभी बैंकों को पार्किंग ब्यवस्था बनाने नोटिश जारी की जाएगी,पार्किंग न होने से नगर की यातायात ब्यवस्था बिगड़ने की सम्भावना बनी हुई है
घनश्याम रात्रे,(अध्यक्ष)