खास खबर

गाली गलौच से मना करने पर स्कूली छात्रा को चुभाया निडिल।

कोटा स्थित आत्मानंद स्कूल में अज्ञात युवकों ने दिया घटना को अंजाम।

 

  • करगी रोड कोटा। कोटा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में स्कूल की छात्रा ने गाली गलौच से मना करने पर 7 वी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा सोनम साहू को
    बाहरी युवकों ने निडिल चुभा दिया जिससे स्कूल की छात्रा की हालत बिगड़ गई । छात्रा को आनन फानन में कोटा स्थित सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से छात्रा ही हालत को देखकर बिलासपुर रिफर कर दिया गया । छात्रा की तबियत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
  • स्कूल के हेड मास्टर एस एस नामदेव से इस बारे ने जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया की । स्कूल के आस पास नशेड़ियों एवम असमाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है । स्कूल में बाउंद्रीवाल लगीं हुई । असामजिक तत्व भी तोड़ देते है । इसके पहले भी पत्थर बाजी की घटना भी यहां हो चुकी है । और कई बार उन्हें समझाया जा चुका है ।इस घटना के विषय में कोटा टी आई टी एस नवरंग ने बताया की छात्रा के पालकों द्वारा कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है।हास्पिटल से प्राप्त मेमो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
  • बहरहाल छात्रा के साथ इस तरह की घटना हो जाना स्कूल के छात्रों की सुरक्षा सवालों के घेरे में है । स्कूल एवम पुलिस प्रशासन को चाहिए की छात्रों को पुख्ता सुरक्षा दी जाए जिससे उनका भविष्य सुरक्षित हो सके