अग्रहरी वैश्य समाज कोटा का चुनाव हुआ संपन्न।
फूलचंद अग्रहरि बने अग्रहरि समाज कोटा के अध्यक्ष।

करगी रोड कोटा । कोटा अग्रहरी वैश्य समाज का चुनाव स्थानीय अग्रहरी भवन कोटा में संपन्न हुआ ।जिसमे सर्व सम्मति से फूलचंद अग्रहरी को चुना गया ।समाज का यह चुनाव अग्रहरी समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संतोष गुप्ता मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। ज्ञात हो हर दो वर्ष में समाज के नवीन कार्यकारणी का चुनाव किया जाता है।

चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर मोहन अग्रहरी , सचिव पद पर सुनील कुमार अग्रहरी की ताजपोशी की गई। वही कोसाअध्यक्ष राजेश कुमार अग्रहरी को बनाया गया ।एवम विधि सलाहकार मनोज अग्रहरी एवम विशेष सलाहकार विनोद अग्रहरी को चुना गया। अग्रहरी समाज के इस चुनाव में नवयुवक कार्यकारणी का भी गठन किया गया जिसमे चमन गुप्ता अध्यक्ष,अमन गुप्ता उपाध्यक्ष एवम ओमकार गुप्ता सचिव चुने गए।नवीन कार्यकारिणी घोषित होने से समाज हर्ष व्याप्त है। वहीं समाज के नए अध्यक्ष फूलचंद अग्रहरी ने समाज को संगठित कर समाज का विकाश करने की बात कही है।