खाघ मंत्री उड़न खटोले में पहुंचे महामाया धाम,हुआ आतिशी स्वागत।

फीता काटकर किया माघी पूर्णिमा मेले का उद्घाटन।

खबर  संजय सोंनी

रतनपुर– प्रदेश के खाद्य एवम संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत उड़न खटोले से रविवार की दोपहर रतनपुर पहुंचे,महामाया हेलीपेड में प्रतीक्षारत कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा गुलदस्ता देकर उनका अभिनन्दन किया गया।


उल्लेखनीय है कि माघी पूर्णिमा एवम आदिवासी विकास मेला रविवार से प्रारम्भ हो रहा है,इस मेले के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के आसन्दी से पहुंचे प्रदेश के खाद्य व संस्कृति मंत्री का महामाया हेलीपेड में किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव दामोदर सिंह,महासचिव रवि रावत व राजा रावत द्वारा जोरदार स्वागत किया गया,ततपश्चात वे कार में सवार होकर सीधे कार्यक्रम स्थल को रवाना हो गये, जहाँ मंडी प्रांगण मेला परिसर में प्रतीक्षारत सैकड़ो नगरवासियों ने” छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया ” का सस्वर नारा लगाते हुए अतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया।


तदोपरांत परम्परानुसार वे मेला उदघाटन समारोह में पहुंचकर दीप प्रज्वलन कर माघी पूर्णिमा एवम आदिवासी विकास मेला का शुभारंभ किया,उन्होंने मेले के इतिहासिक पृष्ठभूमि पर चर्चा कर बताया कि अट्ठाइस रानियों की सती स्थल यह पौराणिक स्थल है जहां पर हर वर्ष परम्परागत ढंग से सात दिनों का ऐतिहासिक मेला लगता है,आप सभी लोग बहुत भाग्यशाली है जो इस पावन नगरी में रहते है, उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आज किसानों के धान का हर एक दाना तक खरीद रही है जिससे किसान भाइयों को धान बेचने मद कोई परेशानी नही हो रही है,आप सभी अपना स्नेह हम पर बनाये रखना ताकि अगली पंचवर्षीय भी हमारी यानी आपकी किसानों के हितैषी की सरकार बने,कोविड के उपरांत मेला पहली बार खुले रूप में शासकीय स्टाल सहित लगा है,आप सभी को इस मेले की हार्दिक शुभकामनाएं,वही नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे ने सात दिनों तक भरने वाले इस मेले की पारंपरिक ब्यवस्था तथा उसकी पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए आमंत्रित समस्त अतिथिजनो का नगरपालिका परिषद की ओर से स्नेहपूर्वक स्वागत किया,
इसके पूर्व छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम के दौरान ही मंचस्थ हुए खाद्य मंत्री अमरजीत भगत,जनपद अध्यक्ष मनोहर राज,पूर्व पालिकाध्यक्ष नरेंद्र नाथ शर्मा, जनपद उपाध्यक्ष सुमन्त जायसवाल सहित अन्य अतिथियों का नगरपालिका परिषद द्वारा माला पहनाकर स्वागत कर स्मृति चिन्ह स्वरूप शाल ओढ़ाकर मां महामाया देवी की तस्वीर तथा मोमेंटो दिया गया,
इस गरिमामय अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष कन्हैया यादव,सभापति हकीम मोहम्मद,पार्षद नीतू निरंजन सिंह,सीमा अनिल यादव,सरस्वती सन्तोष कुम्भकार,राकी अनुरागी, प्रमांशु त्तिवारी,प्रेमलता तम्बोली, एल्डरमेन सुभाष अग्रवाल,आशीष शर्मा ,ललित अग्रवाल,,विधायक प्रतिनिधि संजय जायसवाल, अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महावीर साहू,शैलेन्द्र सिंह,सहित सैकड़ों की संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक,प्रसासनिक अधिकारीयों की उपस्थिति रही,कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विनय पांडे ने किया।