खास खबर

बसंती चैत्र नवरात्र पर मंगला गौरी मंदिर में लगा भक्तों का तांता।

501ज्योति कलश से जगमगाया मंदिर।

संजय सोनी।
रतनपुर– समीपस्थ ग्राम पोंडी में विराजित माता मंगला गौरी मन्दिर में बासन्ती चैत्र नवरात्र के चौथे दिन माता भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही वही मातारानी के भक्तों द्वारा इस नवरात्र में पांच सौ एक मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित कराए गए है जिनके दर्शन पूजन कर श्रद्धालुजन पुण्य लाभ ले रहे है।


गौरतलब है कि रतनपुर अमरकंटक मार्ग में स्थित ग्राम पोंडी में माता मंगला गौरी की 51 फुट ऊंची मन्दिर है जहां माता मंगला गौरी प्रतिष्टित है,गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य अनन्त श्री विभूषित स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाभाग के कर कमलों से इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी,सन्तान और सुहाग की वरदान देने वाली माता मंगलागौरी ,मङ्गल ग्रह की अधिष्ठात्री देवी भी है। किवदंती अनुसार सावन के मास में कुँवारी कन्याएं और माताएं ,पति की प्राप्ति और अखण्ड सुहाग के लिए व्रत करती है।
। भक्तों का लगा तांता।
बासन्ती चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन माता मंगला गौरी की तिथि माना जाता है इसी तारतम्य में नवरात्र के तीसरे व चौथे दिन की पूजा व दर्शन का महत्व ज्यादा रहता है,जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की उपस्थिति इन दिनों ज्यादा देखने को मिल रही है,वही मन्दिर प्रबंधन द्वारा दर्शनार्थियों हेतु निःशुल्क भोजन प्रसादी भंडारे की ब्यवस्था की गई है,जहाँ भक्तजन दर्शन पूजन उपरांत प्रसाद रूपी भोजन ग्रहण कर प्रफुल्लित मन से मनोकामना के साथ वापस लौटते है,
ज्योति कलश से जगमगाया मन्दिर।
मन्दिर परिसर में स्थित ज्योति कलश कक्ष में इस नवरात्र देश ,विदेश के पांच सौ एक भक्तों ने अपनी मनोकामना के साथ घी व तैल के ज्योति कलश माता मंगला गौरी के मन्दिर में प्रज्वलित कराए है,
मन्दिर प्रबंधन महंत रमेश शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन सैकड़ों को संख्या में माता के भक्त दर्शन पूजन को पहुंच रहे है और प्रसादी ग्रहण कर मनवांछित फल प्राप्ति हेतु माता के समक्ष शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे है,वही ज्योति कलश के।दर्शन पूजन कर वे धन्य हो रहे है।