खास खबरछत्तीसगढ़

सी बी एस ई दसवीं बोर्ड के नतीजे घोषित,बेटियां रही अव्वल स्थान पर।

भाव्या, स्वाति, अदिति ,अंशिका बनी स्कूल टापर।

 

करगी रोड कोटा।सी.बी.एस.ई. द्वारा कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें कोटा के सेंट जेवियर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने अपना परचम लहराया । शाला का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा कक्षा दसवीं में भव्या पांडे ने 80.6% अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्वाति खांडे 75.6%, अदिति सिंह 73%, अंशिका गुप्ता 71.8%, ईशिका गुप्ता 71.6% वान्या सिंह 70.6% तथा आर्यन अनंत 70.4% अंक अर्जित किए।विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत व वह माता-पिता व शिक्षकों को प्रदान किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मधु मालिनी जॉन जी ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।