खास खबर

कोल वाशरी खुलने के विरोध में धरना में बैठे लोगों के ऊपर गिरी बाउंड्री वॉल।

घायल लोगों को कराया गया सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में भर्ती।

 

करगी रोड कोटा ।कोटा एवम आसपास के क्षेत्रों में कोल वाशरी की संख्या लगातार बढ़ती जा रही । जिससे कोटा एवम कोटा क्षेत्र से लगे गांवों की हवा को प्रदूषित कर दिया है ।जिससे लगातार अस्थमा जैसे जान लेवा बीमारियों से ग्रसित लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है ।

कोटा से सटे पथर्रा गांव में खुलने वाले महावीर कोल वाशरी के विरोध में सथनीय लोग विरोध में बैठे हुए थे । अभी लोगों की मांग पूरी भी हुई थी की प्रकृति के थपेड़े से बाउंड्री वॉल धरना स्थल पे बैठे लोगों के ऊपर आ गिरी ।तेज आंधी एवम तूफान से गिरी दिवाल से लोगों के जान पर बन आई। जिसे स्थानीय लोगों एवम पुलिस कर्मी की मदद से कोटा के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया। घायल हुए लोगों में आलोक गोस्वामी, अनुराग गोस्वामी, बजरहा केंवट,कमल गोंड एवम शंकर यादव शामिल है।जिन्हे उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है