खास खबर
घोंघा जलाशय का वेस्ट वियर छलका, मनोरम दृश्य को देखने उमड़ी लोगों की भीड़।

करगी रोड कोटा। कोटा एवम आसपास क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश से कोटा का स्थित घोंघा जलाशय उफान पर है। शनिवार से जलाशय का वेस्ट वियर छलकने लगा ।

इस मनोरम दृश्य को देखने कोटा एवम आस पास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कोटा के लोगों को कोटा डेम भरने एवम उलट चलाने का साल भर से इंतजार रहता है।सेल्फी और रील्स बनाकर प्रकृति प्रेमी कोटा डेम के सौंदर्य को अपने कैमरे में कैद करना चाहते है। वेस्ट वियर के पास बने पुल में लोग तैराकी का भी आनंद लेते है।
घोंघा जलाशय कोटा के प्रमुख पिकनिक स्पॉट में से एक है । परंतु कुछ लोगों को खुले आम डेम के नजदीक धूम्रपान एवम मदिरा पान करते हुए देखा जा सकता है। प्रशासन को चाहिए की ऐसे असामाजिक तत्वों के ऊपर अंकुश लगाया जाना चाहिए ।