खास खबरभक्ति

बोल बम के जयकारों से गूंजा कोटा नगर।

शिव भजनों के धुनों पर थिरके कांवड़िए।

करगी रोड कोटा बोल बम सेवा समिति द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी कोटा स्थानीय अग्रसेन भवन कोटा में बोल बम कांवरिया संघ द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बेलपान से रतनपुर बुढा महादेव जलाभिषेक करने वाले हजारों की संख्या में कांवरियों का स्वागत सत्कार करने के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई । । है जिसमें आज मुख्य रूप से प्रदेश के उपमुख्यमंत्री म अरुण सांव एवम कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव  उपस्थित हुए।

झारखंड से आए हुए भजन कलाकारों द्वारा विशेष शिव भजनों की प्रस्तुति दी गई । हर वर्ष यह विशेष आयोजन बोल बम सेवा समिति द्वारा किया जाता है।सुबह से ही कोटा की सड़के भगवा रंग में रंगी हुई थी वहीं नगर पंचायत कोटा द्वारा सड़कों की साफ सफाई पानी एवं स्वास्थ्य सुविधा की व्यवस्था की गई थी कोटा पुलिस द्वारा पेट्रोलि ग व सुरक्षा व्यवस्था शहर वासियों द्वारा कांवरियों के स्वागत सत्कार के लिए जगह-जगह फल प्रसाद वितरण किया गया ।

स्वास्थ विभाग की दिखी लापरवाही।

कांवड़ियों को स्वास्थ सुविधा प्रदान करने के लिए हर वर्ष सुबह से कोटा सामुदायिक केंद्र की विशेष लापरवाही नजर आई दोपहर तक स्वास्थ विभाग का कोई कैंप नजर नही आया । दोपहर बाद कुछ मितानिन एवम नर्स को भेजकर कैंप चालू करवाया गया । बोल बम कांवड़िया समिति के सदस्य आनंद अग्रवाल ने कहा की हजारों की संख्या में शिवभक्तों के लिए विशेष आयोजन किया जाता है । सुबह से स्वास्थ विभाग का कैंप लग जाना चाहिए था परंतु कैंप लेट से चालू किया गया ।इस गंभीर लापरवाही के लिए कोटा बी एम ओ की शिकायत उच्च अधिकारियों से की जाएगी।