Uncategorized

सड़को के बीच गड्ढे या गड्ढों के बीच सड़क , ये है कोटा मुख्य मार्ग का हाल।

नगर की जनता बेहाल , अधिकारियों को जन समस्या से नही है सरोकार।

 

करगी रोड कोटा। कोटा नगर के मुख्य मार्ग की सड़क की  स्थिति जर्जर हो चुकी है। सड़कों को देखकर ये अनुमान लगाना मुश्किल है की सड़को के बीच गड्डे है या गड्डों के बीच सड़क । कोटा क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से लगातार बारिश हो रही पानी निकासी की ऐसे में गड्ढों में पानी भर कर तालाब जैसी स्थिति निर्मित हो जाती है। जिससे आवागमन में दिक्कतों का सामना  नगर की जनता को करना पड़ रहा है। जिससे कोई बड़ी दुर्घटना भी घट सकती है।शायद प्रशासन को किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार है।पिछले दिनों विभाग द्वारा जी एस बी डालकर केवल खानापूर्ति की गई। जो की एक ही बारिश के पानी में बह गया।


कुछ वर्ष पहले लोरमी से कोटा होते हुए रतनपुर तक रोड का निर्माण कराया गया था । परंतु कोटा में रोड निर्माण नाका चौक से थाना तक ही हो सका शेष रोड निर्माण कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हो सका है। मिली जानकारी के अनुसार नागरिकों को रोड निर्माण के एवज में मुआवजा भी प्राप्त है।
पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष  संतोष गुप्ता ने कहा की जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी है कोटा के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है और अधिकारी अब रिपेयरिंग कार्य भी नही करवा पा रहे है । उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा की यदि जल्द से जल्द रोड का निर्माण नहीं किया गया तो पार्टी द्वारा उग्र आंदोलन दिया जाएगा।


आखिरकार कब जागेगा प्रशासन।

कोटा नगर के मुख्य मार्ग को देखकर पहले से ही अंदाजा लगाया जा सकता था कि बरसात में रोड की स्थिति जर्जर हो सकती है । तो प्रशासन ने बरसात के पहले ही सड़क को मरम्मत कराना जरूरी नहीं समझा। सड़को की इस स्थिति को देखकर। अंदाजा लगाया जा सकता है की अधिकारियों को जनता की समस्या से कोई सरोकार नहीं है।