खास खबर
घर घर विराजित हुए विघ्नहर्ता।
कोटा प्रेस क्लब में भी हुई भगवान श्री गणेश प्रतिमा की स्थापना।

करगी रोड कोटा। पूरे देश में गणेश चतुर्थी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाता है ।हरितालिका तीज के दूसरे दिन लंबोदर श्री गणेश जी स्थापना की जाती है । बच्चे हो या बड़े हर कोई विघ्नहर्ता बप्पा को अपने घर में स्वागत करने आतुर है। लोग बाजे गाजे एवम आतिशबाजी के साथ भगवान बाप्पा का स्वागत कर रहे है।

इस वर्ष कोटा प्रेस क्लब भवन में भी में गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना की गई। इस अवसर पर कोटा प्रेस क्लब में विशेष साज सज्जा की गई । शुभ मुहूर्त में मूर्ति स्थापना आचार्य हरीश चौबे द्वारा कराई गई।तत्पशात आरती की गई एवम प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर कोटा अंकित सोनी , राजा गुप्ता , रामनारायण यादव , आर डी गुप्ता, सूरज गुप्ता , संजीव शुक्ला , विकास तिवारी , एवम सभी सदस्य मौजूद रहे।