खास खबर

ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवम कोटा नगर पंचायत के पार्षद पहुंचे कोटा प्रेस क्लब।

गणेश बप्पा की आरती कर लिया आशीर्वाद।

करगी रोड  कोटा। कोटा नगर में गणेश उत्सव की घूम मची हुई । नगर में जगह जगह भव्य पंडालों में भगवान लंबोदर जी मूर्तियां स्थापित है। कोटा प्रेस क्लब में भी नयनाभिराम गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई। जिसका दर्शन करने कोटा ब्लाक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष आदित्य दिक्षित एवम कोटा नगर पंचायत के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि शैलेश गुप्ता , पार्षद बाबा गोस्वामी, लखन साहू  पहुंचे  । सभी गणेश  बप्पा की आरती कर मत्था टेककर आशीर्वाद लिया । एवम कोटा नगर के खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर कोटा प्रेस क्लब के अंकित सोनी, संजीव शुक्ला , राजा गुप्ता, सूरज गुप्ता, रामनारायण यादव, आर डी गुप्ता ,जावेद खान , विकास तिवारी, साकेत शुक्ला , एवम अन्य सदस्य मौजूद रहे।