खास खबर

कोटा में हुआ शहीद वीर नारायण सिंह अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया शुभारंभ,।राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी टीमें ले रही है हिस्सा।

करगीरोड कोटा। कोटा विधानसभा के अंतर्गत करगीरोड कोटा में 23 जनवरी से 25 जनवरी 2026 तक शहीद वीरनारायण सिंह के स्मृति में अखिल भारतीय महिला पुरूष कब्बड्डी का आयोजन किया जा रहा है प्रतियोगिता का उद्घाटन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेंटी के महासचिव प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों हुआ। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में चंदरपुर विधायक रामकुमार यादव मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया जिला कांग्रेस कमेंटी के अध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री शहर कांग्रेस कमेंटी के अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजन समिति के संरक्षक एवं मार्गदर्शक कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने किया।

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष आदित्य दीक्षित ने बताया कि कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में कोटा में पहली बार अखिल भारतीय स्तर की कब्बड्डी प्रतियोगिता कराई जा रही हैं जो शहीद वीर नारायण सिंह के स्मृति में सम्पन्न होगी। प्रतियोगिता में देश के 17 राज्यों की प्रमुख टीमें भाग लेकर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। खिलाड़ियों की टीम कोटा पहुंचना प्रारंभ हो गई है। खिलाड़ियों को रहने खाने एवं आवागमन की सुविधा आयोजन समिति द्वारा प्रदान की जा रही है। मैच को संचालित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर की रेफरी कर रहे है । पूरे प्रतियोगिता को संचालन करने के लिए संचालन समिति का गठन किया गया है। विधायक के मार्गदर्शन पर कोटा के सभी खेल प्रेमी समाज सेवी एवं जनप्रतिनिधि अपना सहयोग प्रदान कर रहें है। आदित्य दीक्षित ने बताया कि प्रतियोगिता का प्रथम पुरूस्कार 100000 रूपये द्वितीय पुरूस्कार द्वितीय पुरूस्कार 75000 रूपये तृतीय पुरूस्कार 50000 रूपये चतुर्थ पुरूस्कार 35000 रूपये एवं अन्य आकर्षक पुरूस्कार दिये जायेंगे।