भगवा रंग में सजा मातारानी का दिव्य दरबार, विशेष साज सज्जा से सुशोभित हो रहा महामाया धाम।,
31 हजार ज्योति कलश हुए प्रज्वलित।

संजय सोनी
रतनपुर– शारदीय नवरात्र की तैयारियां पूरी होने के उपरांत आज शुभ मुहूर्त में माँ महामाया देवी मंदिर ,मंगला गौरी मन्दिर सहित नगर के समस्त देवी मंदिरों में घटस्थापना पश्चात मनोकामना ज्योति कलश आचार्यों के देख रेख में प्रज्वलित कराए जाएंगे,मन्दिर प्रबंधन द्वारा 31हजार ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए।

गौरतलब है कि जन आस्था का केंद्र मां महामाया देवी का दिब्य दरबार इस नवरात्र भव्य रूप से भगवा रंग में सजकर तैयार हुआ है,मातारानी के मन्दिर परिसर मात्र में पहुंचने से ऐसा अहसास हो रहा है मानो साक्षात मातारानी साथ मे हो,इस नवरात्र मन्दिर प्रबंधन सहित सहयोगी नगरवासियों की सहभागिता के चलते मन्दिर परिसर को भव्यता देने भगवा रंग से सजाया सँवारा गया है,जिसके चलते मन्दिर परिसर की भव्यता में निखार आ गया है।
मन्दिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सतीश शर्मा ने बताया कि परम्परानुसार सारे वैदिक कार्य मन्दिर के आचार्यों की देखरेख में शुभ मुहूर्त में होना है, ज्योति कलश रक्षकों की संख्या इस नवरात्र बढ़ा दिया गया है ताकि कोई विसंगति ना हो पाए,चौबीसों घण्टे ज्योत रक्षक ज्योति कलश कक्ष में उपस्थित रहकर देखरेख करेंगे,साथ ही देवी दर्शन पूजन को आये श्रद्धालुजनों को सुगम तरीके से दर्शन कराने मन्दिर प्रबंधन पूरी तरह से तैयार है।