नगर में फिर हुई बुलेट चोरी ,कोटा में चोरों के हौसले बुलंद।
नही थम रहा कोटा में बाइक चोरी का सिलसिला।

करगी रोड कोटा। कोटा में लगातार रातों को बाइक एवम बुलेट चोरी होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा । पिछले बीते गत कई माह से नगर में बुलेट की चोरियां हो रही है l मिली जानकारी के अनुसार मेन रोड कोटा निवासी हिमांशु गुप्ता उर्फ कान्हा पिता अशोक गुप्ता जिन्होंने अपनी बुलेट क्रमांक सी जी 10. एन बी 9099 को अपने घर के सामने पार्किंग खड़ी की थी । जब सुबह देखा तो बाइक वहां से चोरी होना पाया । बुलेट मालिक हिमांशु गुप्ता ने बताया की बुलेट में पेट्रोल ड्राई हो गया था ।सी सी फुटेज के आधार पर चोर बुलेट को नाका चौक तरफ ले जाते देखा गया है। फिलहाल कोटा पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। कुछ दिन पहले ही मेन रोड निवासी हरीश अग्रवाल के धर के सामने से बुलेट चोरी हो गई थी।जिसका पता लगाने कोटा पुलिस नाकाम रही।
बहरहाल कोटा में लगातार बाइक चोरी होना चोरों के हौसले बुलंद होने की ओर इशारा करता है । देखना यह होगा आखिर कब तक पुलिस बाइक चोरों को पकड़ने में सफलता मिलती है।