मां जगत जननी की भक्ति में सराबोर हुए नगरवासी।
जगह जगह भव्य पंडालों में विराजित हुई मां जगदम्बा।

करगी रोड कोटा। शक्ति की उपासना का महापर्व कोटा नगर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। नवरात्र में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जगह जगह मां दुर्गा को विराजित किया गया l विभिन्न स्थानों पर भव्य पंडाल बनाए गए है ,एवम आकर्षक साज सज्जा के साथ लाइटिंग की गई है। नयनाभिराम प्रतिमा की सुंदरता देखते ही बनती है। पंचमी के अवसर पर मां चंडिका का विशेष श्रृंगार किया गया एवम विशेष पूजा अर्चना की गई । मंदिर के मुख्य पुजारी मनोज तिवारी ने बताया की इस वर्ष मंदिर में 317 तेल ज्योति कलश, 7 घृत कलश , 1 अखंड ज्योति कलश , एवम 14 ज्वारा कलश प्रज्वलित है । एवम अष्टमी तिथि को हवन एवम शरद पूर्णिमा को भंडारा प्रसाद वितरण किया जाएगा।

माता चौरा शीतला मंदिर में माता के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है । पूजा पाठ के। साथ साथ जस गीत एवम जगराता से भक्त माता की भक्ति ने रमे हुए है ,
सेवा और आस्था का प्रतीक है मां जगत जननी दुर्गा उत्सव समिति।

वैसे तो कोटा ने विभिन्न स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित है। परंतु नगर के स्टेट बैंक के सामने विराजित मां जगत जननी का दर्शन लाभ लेने पूरे नगर वासी आतुर रहते है। मुख्य व्यवस्थापक उमेश गुप्ता ने बताया की पिछले 35 वर्षों से मां जगत जननी की प्रतिमा स्थापित की जा रही है । लोगों में माता के प्रति विशेष आस्था है । यहां माता के दरबार में मांगी गई हर मनोकामना पूर्ण होती है।