10 हजार में फिर शुरू हुई हीरो की जबर्दस्त बाइक की बुकिंग, हाथों.हाथ बिक गया था पहला बैच

हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी एडवेंचर बाइक हीरो एक्पल्स 200 4 वॉल्व की बुकिंग का ऐलान किया है। यह इस बाइक का सेकेंड बैच होगा जिसे कंपनी के ऑनलाइन सेल्स प्लेटफॉर्म से बुक किया जा सकेगा। कंपनी ने अपने बयान में बताया कि बाइक का पहला बैच पूरी तरह बिक चुका हैए जिसके बाद नई बुकिंग की घोषणा की गई। ग्राहक 10 हजार रुपये का एडवांस पेमेंट करके बुकिंग कर सकते हैं। जनवरी 2022 में कीमत बढ़ने के बाद हीरो एक्पल्स 200 4 वॉल्व की कीमत अब ₹ 1,30,150 (एक्स.शोरूम) कर दी गई है।
एक्पल्स 200 4वी में क्या है खास
एक्पल्स 200 एक पॉपुलर और लाइटवेट ऑफ.रोडिंग बाइक है। एक्पल्स 200 4 वाल्व में फ्रेश अपील और ज्यादा पावरफुल इंजन (अपडेटेड इंजन के चार.वाल्व सिलेंडर हेड) मिलता है। यह 8,500 आरपीएम पर 19बीपीएच और 6,500 आरपीएम पर 17.35एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें यह साधारण एक्पल्स 200 के मुकाबले 6 प्रतिशत ज्यादा पावर और 5 प्रतिशत ज्यादा टॉर्क मिलता है। इंजन में 7.फिन ऑइल कूल दिया गया है, जो बेहतर हीट मैनेजमेंट करता है। ट्रांसमिशन को भी अपडेटेड गियर रेशियो के साथ बेहतर किया गया है।
मोटरसाइकिल में लंबा ट्रैवल करने वाला सस्पेंशन, आगे की तरफ 190एमएम और पीछे 170एमएम मिलता है। इसमें 21 इंच के फ्रंट और 18 इंच के रियर स्पोक व्हील्स दिए गए हैं। इंजन बे को एक एल्यूमीनियम स्किड प्लेट के जरिए प्रोटेक्ट किया गया है। पानी वाले रास्तों के लिए इसमें ऊपर उठा हुआ एग्जॉस्ट मिलता है। इसके अलावा, सिंगल.चैनल एबीएस के साथ फ्रंट और रियर पेटल डिस्क ब्रेक मिलते हैं। मोटरसाइकिल में सेगमेंट फर्स्ट. फुल डिजिटल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, कॉल अलर्ट, टर्न.बाय.टर्न नेविगेशन, गियर इंडिकेटर, इको मोड और डुअल ट्रिप मीटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।