क्राइम

धान के अवैध कारोबार में संलिप्त तीन दुकानदारों पर खाद्य विभाग की टीम की कार्यवाही।

अवैध रूप से संग्रहित 104 क्विंटल धान जप्त।

करगी रोड कोटा। छत्तीसगढ पूरे प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से धान खरीदी चल रही है। ऐसे में अवैध धान भंडारण एवं अन्य राज्यों से आने वाले धान पर प्रशासनिक अमला पूरी नजर बनाए हुए है। मिली जानकारी के अनुसार खाद्य विभाग की टीम ने
तीन दुकानों पर छापा मार कार्यवाही की है। जिनसे 104 क्विंटल धान अवैध रूप से भंडारण पाया गया।
उनकी दुकान से 104 क्विंटल अवैध रूप से रखा गया धान जब्त किया गया। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई की। बताया गया कि गनियारी के जायसवाल किराना एवं जनरल स्टोर के यहां से 30 क्विंटल धान बरामद किया गया। दुकान के मालिक सरजू जायसवाल हैं। सकरी के दुलीचंद पवन अग्रवाल धान की ट्रेडिंग करते हैं। उनके यहां अवैध रूप से रखे गए 20 क्विंटल धान जब्त किया गया। इसी प्रकार किरारी गांव के दो कोचिया और फुटकर व्यापारियों के कब्जे से 54 क्विंटल धान बरामद की गई। मंडी अधिनियम के तहत उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई।